Breaking News

6/recent/ticker-posts

जमुई पहुंची हम की गरीब संपर्क यात्रा, सम्मेलन में उमड़ा जन सैलाब, मांझी ने किया संबोधित

जमुई (Jamui), 25 अप्रैल 2023 : हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) की गरीब संपर्क यात्रा जमुई पहुंची। गरीब संपर्क यात्रा सह गरीब जगाओ स्मनेलन में हम के संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन शामिल हैं। इसके अलावे टिकारी विधायक अनिल सिंह और पार्टी के अन्य वरीय पदाधिकारी भी यात्रा को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

इस गरीब संपर्क यात्रा सह गरीब जगाओ सम्मेलन का स्थानीय द्वारिका विवाह भवन में भव्य स्वागत किया गया। साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गरीब लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को कलबबंद किया। हम (से.) के प्रदेश अध्यक्ष सह सिकंदरा विधान सभा क्षेत्र के विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी , नारायन मांझी , शिवटहल मांझी आदि ने मेहमानों का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया और कार्यक्रम में सशक्त उपस्थिति दर्ज की। सम्मेलन में जन समुद्र देखा गया।

एफहम (से.) के सरंक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि इस गरीब संपर्क यात्रा सह गरीब जगाओ सम्मेलन का उद्देश्य है कि गरीबों तक सरकारी योजनाएं पहुंच रही है या नहीं इसकी जानकारी लेना और उन्हें जागरूक करना ।

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान गरीबों तक लाभ पहुंचने में हो रही परेशानियों के संबंध में जनता से जानकारी मिली है। सरकारी कर्मी गरीबों को अधिक परेशान करते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। इस मसले में वह खुद सरकार के मुखिया से बातचीत करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि यह यात्रा दलित और गरीबों की आवाज बन रहा है। इस यात्रा को आमजनों का भारी समर्थन मिल रहा है। हजारों की संख्या में लोग इस यात्रा से जुड़ रहे हैं। इस यात्रा के क्रम में लोगों की समस्याओं को सुना जा रहा है और इसके समाधान के लिए इसे सरकार तक पहुंचाया जा रहा है।
श्री मांझी ने आगे कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था तब जनहित में कई योजनाओं को चलाने का फ़ैसला किया था। वह सभी योजना अब तक शुरू नहीं हो सकी है। हम यह कोशिश कर रहे हैं कि इसे शीघ्र चालू किया जाए। उन्होंने भूमिहीन गरीब लोगों को जमीन का कब्जा दिलाए जाने की जरूरत बताते हुए कहा कि गरीब जगें , हम (से.) को ताकतवर बनाएं तभी हितों की रक्षा संभव है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि 2015 में हमारी पार्टी के एक विधायक थे। आज चार हैं।

आने वाले समय में इसमें और वृद्धि होगी। हम इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं। जनता का साथ मिल रहा है। आगे और भी मेहनत करेंगे। तभी गरीबों के लड़के एमपी और विधायक बनेंगे और इनकी समस्याओं का तेजी से निदान हो सकेगा। 
उन्होंने आगे कहा कि हमारी राजनीतिक भागीदारी अधिक होगी तभी गरीब के घरों में सारी सुख - सुविधा पहुंच सकेगी। यह पार्टी गरीबों की है। हमलोग दिन - रात गरीबों के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। हमारी इस यात्रा से गरीब लोगों में विश्वास जगा है। गरीब - दलित में राजनीतिक चेतना आ रही है। उन्होंने कहा कि आप शिक्षित और जागरूक हों तभी जमुई के साथ बिहार का तेजी से विकास संभव है।

विधायक अनिल सिंह , नारायण मांझी , शिव टहल मांझी आदि ने सम्मेलन को संबोधित किया और गरीबों - दलितों को हक और हकूक के लिए जागरूक होने का संदेश दिया।

हम (से.) के प्रदेश अध्यक्ष सह सिकंदरा विधान सभा क्षेत्र के विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी ने मेहमानों का स्वागत पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर किया। मौके पर दर्जनों छात्र - छात्राओं को शिक्षा सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मेलन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ