गिद्धौर : डीएम ने किया प्रखंड कौशल विकास केंद्र का निरीक्षण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 13 अप्रैल 2023

गिद्धौर : डीएम ने किया प्रखंड कौशल विकास केंद्र का निरीक्षण

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 15 अप्रैल : गुरुवार को जमुई जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह (DM Avaneesh Kumar Singh) ने गिद्धौर प्रखण्ड सह अञ्चल कार्यालय परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर डीएम ने परिसर में ही संचालित प्रखण्ड कौशल विकास केंद्र (Block Skill Development Centre) का भी निरीक्षण किया। 
डीएम ने कुशल युवा कार्यक्रम के तहत बीएसडीसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मार्च बैच के प्रशिक्षुओं से बातचीत की और उनसे इस संबंध में जानकारी ली।
इस मौके पर बीएसडीसी के सेंटर कोऑर्डिनेटर चुनचुन कुमार, मोबिलाइजर अभिलाष कुमार, एलएफ जुली कुमारी सहित अन्य प्रशिक्षु मौजूद रहे।

Responsive Advertisement