साइकिलिस्ट भीम प्रसाद मेहता को साइकिल यात्रा ने पर्यावरण मित्र के रूप में किया सम्मानित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 13 अप्रैल 2023

साइकिलिस्ट भीम प्रसाद मेहता को साइकिल यात्रा ने पर्यावरण मित्र के रूप में किया सम्मानित

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 13 अप्रैल : जमुई में हरित क्रांति को बढ़ावा देने में लगी साइकिल यात्रा एक विचार के सदस्यों ने गिद्धौर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत मौरा गाँव निवासी राष्ट्रीय स्तर के साइकिलिस्ट भीम प्रसाद मेहता को साइकिलिंग के प्रति उनके लगाव, जुड़ाव एवं समर्पण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उनके आवास पहुँचकर पर्यावरण मित्र के रूप में सम्मान पत्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया। 

इसमें मुख्य रूप से साइकिल यात्रा के सदस्य आकाश कुमार ठाकुर, हरेराम कुमार सिंह, अजीत कुमार, रनधीर कुमार, विनय कुमार तांती, बीपीन कुमार एवं अमित आनंद शामिल थे। 
वर्तमान में 78 वर्ष के भीम प्रसाद मेहता, 22 वर्ष की उम्र से ही विभिन्न शहरों-स्थानों पर कई-कई घंटे लगातार साइकिलिंग कर रहे हैं। इसमें उनका सर्वाधिक 122 घंटे 17 मिनट की लगातार साइकिलिंग शामिल है।

विगत 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक गिद्धौर में 52 घंटे तक लगातार साइकिलिंग उन्होंने की थी। उनका लक्ष्य 107 घंटे की साइकिलिंग का था, लेकिन उनके बिगड़ते स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों ने आपसी विचार-विमर्श कर इसे रुकवाया। 

वहीं 78 वर्ष की आयु में लगातार 52 घंटे तक साइकिलिंग से प्रभावित होकर साइकिल यात्रा एक विचार के सदस्यों ने मौरा स्थित भीम प्रसाद मेहता के आवास पहुँचकर उनके निजी भूमि पर उनसे पौध रोपण भी करवाया।

Responsive Advertisement