गिद्धौर : डीएम ने प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, नहीं मौजूद थे बीडीओ, सीओ, बीपीआरओ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 13 अप्रैल 2023

गिद्धौर : डीएम ने प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, नहीं मौजूद थे बीडीओ, सीओ, बीपीआरओ

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 13 अप्रैल : जमुई जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह (Jamui DM Avaneesh Kumar Singh) व डीडीसी शशिशेखर चौधरी ने गुरुवार को गिद्धौर के प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। डीएम अवनीश कुमार सिंह 12 बजकर 30 मिनट पर प्रखंड मुख्यालय गिद्धौर पहुंचे थे। इस दौरान बीडीओ अजय कुमार, सीओ रीता कुमारी व बीपीआरओ अपराजिता सुमन अपने अपने दफ्तर नही पहुंच सके थे।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने अंचल कार्यालय, आरपीटीएस काउंटर, प्रधानमंत्री आवास कार्यालय व बिहार सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र का निरीक्षण किया। प्रखंड कार्यालय परिसर में मौजूद मौरा, सेवा, पतसंडा व कुंधुर के दर्जनों लाभुकों ने डीएम से अंचल कार्यालय गिद्धौर में बिचौलियों के सक्रिय रहने की शिकायत की।
लाभुकों ने कहा कि बिना बिचौलियों को नजराना दिए अंचल के कर्मी व पदाधिकारी कोई काम नहीं करते।

मौरा गांव से पहुंची पीडीएस लाभुक महिला ने डीएम से डीलर अनिल सिंह द्वारा महीनों से अनाज वितरण में धांधली करने की बात कही। इसके अलावा प्रखंड मुख्यालय स्थित पीडीएस कार्यालय के हमेशा ही बंद रहने की शिकायत डीएम से की।ग्रामीणों ने पेयजल समस्या को लेकर पीएचईडी विभाग के लापरवाह रवैये की भी बात पदाधिकारी द्वय से कही।
डीएम अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में पीडीएस विभाग, अंचल कार्यालय व पीएचईडी विभाग की शिकायतें सबसे ज्यादा सामने आ रही है। मिली शिकायतों के अविलंब निपटारे के लिए जिला प्रशासन कटीबद्ध है। हर हाल में क्षेत्र वासियों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिन विभागों की शिकायतें प्राप्त हुई है, उनके अविलंब निपटारे के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। जल्द ही प्रखंड मुख्यालय गिद्धौर में सरकार आपके द्वार के तहत शिविर का भी आयोजन करवाया जाएगा। इस दौरान पीओ रामगंगा प्रसाद, कार्यालय प्रधान अशोक कुमार साव, मिथलेश कुमार वाजपेयी, अंचल नाजिर अर्चना कुमारी, रामाश्रय अम्बष्ठ  मौजूद थे।

Responsive Advertisement