जमुई : कैरियर गुरु बनकर डीएम ने बच्चों से किया शैक्षणिक संवाद, दिए जरूरी टिप्स - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 6 April 2023

जमुई : कैरियर गुरु बनकर डीएम ने बच्चों से किया शैक्षणिक संवाद, दिए जरूरी टिप्स



जमुई (Jamui), 6 अप्रैल 2023 : जिला कलेक्टर अवनीश कुमार सिंह (Jamui DM Avaneesh Kumar Singh) गुरुवार को सीबीएसई मान्यता प्राप्त नामदार निजी शिक्षण संस्थान ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल पहुंचे और यहां कैरियर गुरु बनकर बच्चों से शैक्षणिक संवाद किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सफलता की चोटी को छूने के लिए कड़ी मेहनत , लगन और दृढ़ इच्छा शक्ति का होना जरूरी है।


डीएम ने बेटे और बेटियों की जिज्ञासाओं एवं उनके विचारों को बड़ी उत्सुकता से सुना तथा उनका विस्तार से उत्तर देकर उन्हें संतुष्ट किया। उन्होंने मासूमियत अंदाज में कहा कि बच्चे कुदरती तौर पर खुशमिजाज होते हैं। वे आबादी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनके साथ काम करना बहुत आसान है। उन्हें प्रतिभाशाली बनाने के लिए माहौल को खुशनुमा बनाएं। इस माहौल में शरीर और दिमाग सर्वश्रेष्ठ तरीके से कार्य करता है। अगर आप एक भी पल बिना उत्तेजना , चिड़चिड़ाहट , चिंता , बेचैनी या गुस्से के रहते हैं तो सफलता तय है। आपका खुशहाल अस्तित्व आपको बोध की उच्च क्षमता और कामकाज के लिए अधिक सक्षम बनाता है।

   


  

जिलाधीश ने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए खुशमिजाज रहना जरूरी है। किसी नई चीज को सीखना अपने आप में एक सुखद अहसास होता है। सफलता की चोटी को छूने के लिए थोड़ा ध्यान , थोड़ा योग और ऐसी ही दूसरी चीजों की जरूरत है। हमें बच्चों से पहले बड़ों को शिक्षित करने की जरूरत है। अब समय आ गया है कि हम अपनी शिक्षा पद्धति के बारे में पुनर्विचार करें और उसे नए सिरे से तराशें , क्योंकि हमारे पास आर्थिक साधन हैं। हमारे पास आज दुनिया तक पहुंचने का इंटरनेट जैसा तकनीक है जो अब से पहले कभी नहीं था और हमारे पास ऐसा नेतृत्व है , जो इन तमाम बदलावों को साकार करने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ है। 

      

अगर आप और दूसरे लोग अपने अस्तित्व की सच्चाई को जान लेंगे और अगर आप अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में होंगे तो फिर आप जो भी करेंगे , वह एक शक्तिशाली प्रक्रिया बन जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत शैक्षणिक लोगों , शिक्षकों व दूसरे लोगों के लिए हम रूपांतरण के साधन भेंट कर रहे हैं। आप अपने साथ कुछ कर सकते हैं जो आपको अपने भीतर एक बेहतर जगह पहुंचा सकता है। मेरी कामना और मेरा आशीर्वाद है कि यह साकार हो।


      

निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने अतिथियों का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया वहीं विद्यालय के मुख्य संरक्षक डॉ. निरंजन कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन की औपचारिकता पूरा करते हुए डीएम समेत तमाम स्वजनों के प्रति आभार जताया।

   


 

सचिव कुसुम सिन्हा , प्राचार्य ऋतुराज सिन्हा , उप प्राचार्य शिवांगी शरण , शैलेश झा , लव कुमार , कुश कुमार , प्रेमलता जी , सिमांतनी जाना , सचिन कुमार ठाकुर , संजीत कुमार , अनिल कुमार सिन्हा आदि गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे गरिमा प्रदान किया। 

     

उधर विद्यालय की बेटियों ने स्वागत गान गाकर आगत मेहमानों का सम्मान किया वहीं बेटों ने बैंड धुन से उनका मन मोह लिया। शिक्षण संवाद विद्वत वातावरण में संपन्न हुआ।

Post Top Ad