पर्यावरण संरक्षण हेतु कन्याकुमारी से साइकिल यात्रा करते जमुई पहुंचे रोविन सिंह, किया गया स्वागत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 6 April 2023

पर्यावरण संरक्षण हेतु कन्याकुमारी से साइकिल यात्रा करते जमुई पहुंचे रोविन सिंह, किया गया स्वागत



जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 6 अप्रैल 2023 : पर्यावरण संरक्षण हेतु साईकिल यात्री रोविन सिंह जी 183 वें दिन जमुई नगर के जय शगुन वाटिका, महिसौरी में पर्यावरण भारती के माध्यम से फलदार वृक्ष कटहल और अमरूद के पौधे लगाए। पर्यावरण जागरुकता हेतु युवाओं को प्रेरित करने के लिए रोविन सिंह अकेला तमिलनाडू के कन्याकुमारी से साईकिल यात्रा शुभारंभ किये। 7 अप्रैल को शेखपुरा से लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, दरभंगा होते हुए बलिया (उत्तर प्रदेश) जायेंगे।

           

साईकिल यात्री रोविन सिंह का जन्म स्थान उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा जिला अन्तर्गत चकरनगर तहसील के थाना सहसो के पिपरौली गढिया गांव है। इनकी शिक्षा इतिहास एवं पर्यटन से एम. ए. है। ये पर्यावरणविद हैं। 

               

साईकिल यात्री रोविन सिंह जी का जमुई नगर परिषद में सुस्वागत साईकिल यात्रा विचार मंच के द्वारा खैरमा में किया गया। स्वागत का नेतृत्व पर्यावरण प्रेमी, क्रीडा भारती के विभाग संयोजक एवं साईकिल यात्रा विचार मंच के हरे राम सिंह ने किया। 

                 

पर्यावरण भारती के संस्थापक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक एवं अखिल भारतीय पेड़ उपक्रम टोली सदस्य राम बिलास शान्डिल्य ने बताया कि "यह देश है वीर जवानों का। " अतः पर्यावरण विद श्रीमान रोविन सिंह पर्यावरण संरक्षण हेतु युवाओं को जागरूक कर रहे हैं। इसके लिए ये धन्यवाद के पात्र हैं। 

              

शान्डिल्य के कहा कि पर्यावरण संतुलन हेतु वृक्षारोपण आवश्यक है। चैत्र पूर्णिमा एवं भगवान श्री राम जी के अनन्य भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर भारत के खिलाडियों का संगठन क्रीडा भारती की स्थापना हुई। 

     

पर्यावरण संरक्षण हेतु हनुमान जन्मोत्सव पर वृक्षारोपण जमुई नगर के जय शगुन वाटिका में हुआ। वृक्षारोपण का नेतृत्व पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के जिला संयोजक अभिषेक राज गोलू ने किया। 

           

साईकिल यात्री रोविन सिंह ने कहा कि भारत भ्रमण में पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम को लगातार चलाने का संदेश दिये। 

              

पर्यावरण भारती के वृक्षारोपण में साईकिल यात्री रोविन सिंह, हरे राम सिंह, अभिषेक राज गोलू, प्रो राम जीवन साहू, प्रो बलवंत कुमार सिंह, आकाश ठाकुर, सिन्टू कुमार, विनय कुमार, मनीष कुमार, राम कुमार, अभिषेक कुमार, अमित कुमार, सानु भगत, अनुज कुमार इत्यादि ने भाग लिए।

Post Top Ad