बिहार का सबसे बड़ा एजुकेशन फेयर 23 अप्रैल को पटना में - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 17 अप्रैल 2023

बिहार का सबसे बड़ा एजुकेशन फेयर 23 अप्रैल को पटना में

पटना। ए टू जे़ड देखो संस्था के द्वारा बिहार का सबसे बड़ा शिक्षा मेला अप्रैल माह में आयोजित किया जाएगा। बिहार के विद्यार्थी दसवीं और बारहवीं के बाद प्रत्येक वर्ष प्रादेशिक और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए प्रयास करते हैं और दाखिला लेते हैं ऐसे में विद्यार्थियों को महाविद्यालय और विश्वविद्यालय को चुनने में बहुत सारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। विद्यार्थियों को इन्हीं कठिनाइयों से बचाने के लिए 'ए टू जे़ड' देखो संस्था की ओर से पहल करते हुए आगामी 23 अप्रैल को बिहार का सबसे बड़ा शिक्षा मेला आयोजित किए जाने का आह्वान किया गया है।

शनिवार को एक टू जेड देखो संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष रौशन राज के द्वारा 100 से अधिक महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों और सैकड़ो पत्रकारों के मध्य प्रेस कांफ्रेंस करके आगामी शिक्षा मेला की जानकारी दी गई।

रौशन राज ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि, 23 अप्रैल को बिहार का सबसे बड़ा शिक्षा मेला हमारी संस्था के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में सैकड़ो महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे जिसमें 10,000 से अधिक विद्यार्थी और शिक्षकों के आने की संभावना है। क्योंकि बिहार के प्रत्येक जिलों के साथ-साथ आसपास के राज्यों के विद्यार्थी और शिक्षक भी इस मेले में सहभाग करेंगे और अपने भविष्य की रूप रेखा तय करेंगे।

इस मेले में आने वाले विद्यार्थियों को बेहतरीन महाविद्यालय और विश्वविद्यालय तो मिलेंगे ही साथ ही स्कॉलरशिप की भी व्यवस्था विद्यार्थियों के लिए रहेगी जो विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड से आगामी पढ़ाई करना चाहते हैं उन्हें भी पसंदीदा कॉलेज मिलेगा।

इस प्रेस वार्ता को सफल बनाने में ए टू जेड देखो के तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ कई शिक्षकों, शैक्षणिक सलाहकारों और सामाजिक व्यक्तियों का योगदान रहा है।

23 अप्रैल को पटना में एजुकेशन मेला का आयोजन,जुटेंगे 100 से अधिक तकनीकी संस्थान 
इस एजुकेशन मेला में विद्यार्थियों को एजुकेशन से संबंधित सलाह दी जाएगी। पूरी जानकारी देते हुए एजुकेशन मेला के आयोजक रौशन राज ने बताया कि एक दिवसीय इस मेला में देश भर के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान मौजूद रहेंगे जहां दसवीं और बारहवीं पास छात्र अपने बेहतर भविष्य के लिए विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे। 
साथ ही विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में से बेहतर विकल्प चुनने का उन्हें मौका मिलेगा ताकि वे अपना भविष्य संवार सके।
 उम्मीद की जा रही है कि 23 अप्रैल को आयोजित इस एक दिवसीय एजुकेशन मेला में बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं एवं अभिभावक गण शामिल होंगे और अपने मनपसंद के कालेज का चुनाव करेंगे।

Responsive Advertisement