महादेव सिमरिया में समाजसेवी गौरव सिंह राठौड़ ने शोक संतप्त परिजनों को बंधाया ढाढस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 23 मार्च 2023

महादेव सिमरिया में समाजसेवी गौरव सिंह राठौड़ ने शोक संतप्त परिजनों को बंधाया ढाढस

जमुई (Jamui), 23 मार्च : जमुई शहर के एक प्राइवेट अस्पताल की लापरवाही से मृत 30 वर्षीय उम्मत खातून के परिजनों से समाजसेवी गौरव सिंह राठौड़ ने मुलाकात कर उनका ढाढस बंधाया और हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया।

विगत दिनों सोशल मीडिया एवं अखबारों की सुर्खियां बनी महादेव सिमरिया की उम्मत खातून ने मरने से पूर्व एक विडियो जारी कर सरकार से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि जिन्होंने मेरे साथ ऐसा किया है, वैसे अस्पताल का सर्टिफिकेट रद्द कर दिया जाए।

दरअसल मामला कुछ दिन पूर्व की है, जब मो. इबरान अंसारी ने अपनी बहन उम्मत खातून का इलाज कराने हेतु शहर के एक निजी अस्पताल गए। पीड़ित परिजनों ने बताया कि मोटी रकम लेकर गलत इलाज कर हमारी बच्ची कि जान लें ली है।

समाजसेवी गौरव सिंह राठौड़ ने कहा कि मामले का निष्पक्ष जांच होना चाहिए। हम अपने स्तर से जल्द सीएस से मुलाकात कर अपनी बातों को रखेंगे। मो इबरान ने बताया कि डाक्टर हम सबों पर लगातार इस मामले को दबाने हेतु प्रयास कर रहे हैं जिसकी शिकायत हमने परिवारवाद दायर कर की हैं।

Responsive Advertisement