सम्राट चौधरी बनाए गए भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष, गिद्धौर में भाजपाइयों में हर्ष, दी बधाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 23 मार्च 2023

सम्राट चौधरी बनाए गए भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष, गिद्धौर में भाजपाइयों में हर्ष, दी बधाई

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 23 मार्च 
✓ रिपोर्ट : सुशांत साईं सुंदरम 
बिहार विधान परिषद के सदस्य व सदन में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोनित किए जाने पर जमुई जिलांतर्गत गिद्धौर प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

इस संदर्भ में भाजपा के गिद्धौर मंडल अध्यक्ष रणजीत कुमार साव ने बधाई देते हुए कहा कि सम्राट चौधरी जी को भाजपा का बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोनित किया जाना प्रसन्नता का विषय है। उनके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी चुनाओं में भारतीय जनता पार्टी बिहार में अभूतपूर्व सफलता हासिल करेगी।
उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनित करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हम सभी भाजपाई हृदय तल से आभार व्यक्त करते हैं।

वहीं गिद्धौर के पूर्व प्रखंड प्रमुख सह भाजपा जिला पंचायती राज संयोजक एवं झाझा विधानसभा संयोजक शंभू कुमार केशरी ने कहा कि बिहार के पूर्व पंचायती राज मंत्री माननीय श्री सम्राट चौधरी जी को भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बहुत-बहुत बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में बिहार भाजपा शीर्ष तक पहुंचेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूती प्रदान करेगी।

Post Top Ad -