भाजपा ने 4 राज्यों में की नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति, बिहार की कमान सम्राट चौधरी को - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1001000061

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 23 मार्च 2023

भाजपा ने 4 राज्यों में की नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति, बिहार की कमान सम्राट चौधरी को

1000898411
images%20(2)
नई दिल्ली (New Delhi), 23 मार्च। चुनावी तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने राजस्थान (Rajasthan), बिहार (Bihar), ओडिशा (Odisha) और दिल्ली में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति का ऐलान कर दिया है।

पार्टी ने राजस्थान में जारी घमासान को थामने के लिए वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया को हटाकर लोक सभा सांसद सी.पी.जोशी (MP CP Joshi) को राजस्थान का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
वहीं दिल्ली में अब तक कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (BJP State President) की जिम्मेदारी संभाल रहे वीरेंद्र सचदेवा को अब भाजपा आलाकमान ने दिल्ली का पूर्णकालिक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।

इसके अलावा भाजपा ने बिहार और ओडिशा में भी नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) ने बिहार विधान परिषद के सदस्य व सदन में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhari) को बिहार प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं ओडिशा में पूर्व मंत्री मनमोहल सामल को राज्य का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

Post Top Ad -