जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने गिद्धौर में दिवंगत समाजसेवी फौदी प्रसाद यादव को दी श्रद्धांजलि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 19 मार्च 2023

जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने गिद्धौर में दिवंगत समाजसेवी फौदी प्रसाद यादव को दी श्रद्धांजलि

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 19 मार्च : गिद्धौर निवासी सुप्रसिद्ध समाजसेवी फौदी प्रसाद यादव का बीते कुछ दिनों पूर्व निधन हो गया था। उनके निधन की खबर जमुई विधायक व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज श्रेयसी सिंह को मिलते ही शनिवार की देर रात उनके गिद्धौर स्थित आवास पहुंचकर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिजनों से निधन से जुड़ी जानकारी ली व शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दिया।
ज्ञातव्य हो कि फौदी प्रसाद यादव के निधन से पूरा इलाका मर्माहत है। फौदी प्रसाद यादव के निधन उपरांत शोक संतप्त उनकी पत्नी अनरवा देवी, पुत्र विरेन्द्र कुमार यादव, राकेश कुमार यादव, पत्रकार जितेंद्र कुमार पिंटू, पुत्रवधु रिमझिम देवी, वीणा देवी, पूनम कुमारी, पुत्री सुषमा देवी, ममता कुमारी, निखिल कुमार, नितिन कुमार, राधा रानी, आर्यन राज, अर्थव राज, अपर्णा राज, धनंजय यादव, विकास यादव सहित अन्य परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया व विकट परिस्थिति में हर संभव सहयोग की बात कही।
इस मौके पर जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि दिवंगत फौदी प्रसाद यादव समाज के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में हमेशा संघर्षशील रहे। उनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसे भुलाया नही जा सकता। वो सदैव हम सबों के हृदय में रहेंगे।
इस मौके पर डॉ. विपुल कुमार, क्षत्रिय संघ के प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु सिंह, किसान नेता कुणाल सिंह, राजेश साह, शंभू यादव, नीतिश कुमार, आनंद कंचन सिंह, कल्याण सिंह, मिथलेश सिंह, मिल्टन सिंह, विक्की कुमार, श्याम वर्णवाल, प्रिंस कुमार सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

Responsive Advertisement