गिद्धौर : चुनावी मोड में जुटी भाजपा, बैठक आयोजित कर प्रमुख विषयों पर हुई चर्चा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 18 March 2023

गिद्धौर : चुनावी मोड में जुटी भाजपा, बैठक आयोजित कर प्रमुख विषयों पर हुई चर्चा

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 18 मार्च
✓ रिपोर्ट : सुशांत साईं सुंदरम
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूर्ण रूप से इलेक्शन मोड में आ गई है। राष्ट्रीय, राज्यस्तरीय, जिलास्तरीय के साथ–साथ प्रखंड और बूथ स्तर पर भी पार्टी को मजबूती देते हुए फिर से भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाने के लिए पार्टी के नेता–कार्यकर्ता एड़ी–चोटी का जोर लगाना शुरू कर चुके हैं।

इसे लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी गिद्धौर मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक गिद्धौर स्थित पंचमंडिर परिसर में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष रणजीत कुमार साव ने की।

इस बैठक में भाजपा के जिला स्तरीय पदाधिकारी के रूप में भाजपा पंचायती राज के जिला संयोजक सह झाझा विधानसभा संयोजक शंभू कुमार केशरी मौजूद रहे।
इस बैठक में विषय वस्तु मुख्य रूप से पन्ना प्रमुख, प्रखंड के हर एक बूथ पर महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण को सुनाना, एवं आगामी 20 मार्च से 28 मार्च तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्राथमिक शिक्षा वर्ग लगना है, इन तीनों विषयों पर गंभीरता पूर्वक चर्चा की गई। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के ऊपर भी चर्चा की गई। पन्ना प्रमुख के माध्यम से बूथ सशक्तिकरण पर विशेष रूप से जोर दिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य कुमार सुदर्शन सिंह, मंडल महामंत्री शिव शंकर तांती, भारत भूषण, मंडल उपाध्यक्ष अरुण कुमार साव, झा, नरेश तांती, सुकदेव वैध, विस्तारक विजय सिंह, बूथ अध्यक्ष रविदास, सोनू सिंह, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष मनोज रजक, दिगंबर झा, उपस्थित रहे जितेंद्र गुप्ता, दीपक सिंह, रंजीत कुमार पंडित, पारो रजक, विकास कुमार सिंह, कुंदन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post Top Ad