गिद्धौर : होली व शब-ए-बारात को लेकर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 7 मार्च 2023

गिद्धौर : होली व शब-ए-बारात को लेकर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 7 मार्च : जमुई जिलान्तर्गत गिद्धौर स्थित थाना परिसर में बीते शुक्रवार को होली एवं शब-ए-बारात को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अजय कुमार, थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह एवं शांति समिति के सदस्यों व गाँव के प्रबुद्धजनों ने भाग लिया।

बैठक में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने गिद्धौर प्रखण्ड अंतर्गत सभी आठ पंचायतों में संबंधित पंचायत के प्रतिनिधियों व शांति समिति के सदस्यों से होली एवं शब-ए-बारात को लेकर जाति, रंग, धर्म, विभेद से परे हटकर सामाजिक समरसता के साथ संपन्न कराने के लिये प्रशासनिक स्तर पर सदस्यों से सहयोग करने की बात कही।

वहीं थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने उपस्थित सभी पंचायत प्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों से कहा कि होली एवं शब-ए-बारात को लेकर थानाक्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी चौकसी की जायेगी। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर आप अविलंब थाने को सूचित करेंगे, ताकि होली में हुड़दंगियों व असमाजिक तत्वों पर लगाम लगाया जा सके। 
इस अवसर पर बैठक में मुखिया कला देवी, भोला यादव, रामाशीष साह, धनराज यादव, पूर्व प्रखण्ड प्रमुख श्रवण यादव, पतसंडा पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार साव, पूर्व मुखिया बबलू यादव, पूर्व सरपंच आनंदिता शर्मा, शांति समिति सदस्य कल्याण सिंह, मदन रविदास, नरेश यादव उर्फ नागो जी के अलावे दर्जनों अन्य लोग सम्मिलित हुए।

बता दें कि बीते सप्ताह ही जिलाधिकारी ने समाहरणालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। जिसमें जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह (DM Avaneesh Kumar Singh) ने होली के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण के साथ शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु गाइडलाइंस जारी किय। उन्होंने इस संदर्भ में कहा कि 7 मार्च से होली शुरू है। इसी दिन होलिका दहन किया जाना है। मुस्लिम समुदाय का पर्व शब-ए-बारात भी 7 अथवा 8 मार्च को संभावित है। रंगों का त्यौहार होली 8 मार्च को मनाया जाएगा।

Responsive Advertisement