अलीगंज : होली को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, पुलिस रखेगी कड़ी नजर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 4 मार्च 2023

अलीगंज : होली को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, पुलिस रखेगी कड़ी नजर

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 4 मार्च
* रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह 
 चंद्रदीप थाना परिसर मे शनिवार को थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम की अध्यक्षता मे होली एव शब–ए–बारात पर्व के मद्देनजर शान्ति समिति की बैठक आयोजित किया गया।

बैठक को बीडीओ विवेक कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे व आपसी सौहार्द का पैगाम देती है। इसे आपसी भाईचारे के साथ मनाये। उन्होने कहा कि होली व सबेबरात आपसी समन्वय का एक समागम है। इसलिए इसे शान्ति पूर्ण रूप मे लोगो से मनाने की अपील किया।
थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने कहा कि डीजे बजाने पर पुणत रोक है। अगर कोई फिर भी अश्लील हरकत करते पकडा जाएगा तो कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। पुलिस सादे लिबास मे क्षेत्र मे गश्त करते रहेगी।पुलिस उचचको पर विशेष नजर रखेगी।

सीओ अरविंद कुमार ने कहा यह पर्व आपसी समन्वय स्थापित करने का एक संदेश देती है। इसलिए सभी आपसी भाईचारे के साथ मनाये की अपील किया।
मौके पर मुखिया देवनंदन यादव,समाजसेवी चंद्रशेखर आजाद,किसान श्री धर्मेन्द्र कुशवाहा,जदयू प्रखंड अध्यक्ष शीतल मेहता, राणा रामनरेश सिंह ,रामबालक सिंह,पप्पू सिंह,रामाकांत सिंह,मुखिया प्रतिनिधि बाई पी सुमन,अशोक यादव,मो मंगरू,मो शहनवाज,सरपंच राजेश मालाकार के अलावे कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी व गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -