गिद्धौर में हुआ भीषण सड़क हादसा! ऑटो–हाईवा की सीधी टक्कर में 7 घायल, 5 लोग रेफर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 23 फ़रवरी 2023

गिद्धौर में हुआ भीषण सड़क हादसा! ऑटो–हाईवा की सीधी टक्कर में 7 घायल, 5 लोग रेफर

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 23 फरवरी 
* रिपोर्ट : विक्की कुमार
✓ संपादन : सुशांत
गुरुवार की रात गिद्धौर–जमुई एन एच 333 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जमुई की ओर जा रही ऑटो और जमुई की ओर से आ रही हाईवा में आमने–सामने की सीधी टक्कर हो गई। जिसमें 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना गुरुवार रात सवा 9 बजे के लगभग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो में सवार होकर बरदघट्टा निवासी कामदेव यादव (26 वर्ष, पिता - अर्जुन यादव), सौदागर यादव (60 वर्ष, पिता – त्रिलोकी यादव), मुकलेश यादव (30 वर्ष, पिता – भोला यादव), गणेश यादव (40 वर्ष, पिता –भुनेश्वर यादव), ओंकार यादव (32 वर्ष, पिता - गुटर यादव), मकसूद अंसारी (52 वर्ष, पिता - मो. कलीम अंसारी) एवं बरियारपुर निवासी मो. सुलकान (30 वर्ष, पिता - अली हुसैन) कव्वाली कार्यक्रम देखने जमुई जा रहे थे। इसी दौरान महुलीगढ़ मोड़ पेट्रोल पंप से पहले हाईवा और ऑटो में आमने सामने की सीधी टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना में ऑटो में सवार सभी लोग घायल हो गए। सभी को आनन फानन में दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इनमें से गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

इस दुर्घटना में गणेश यादव (40 वर्ष, पिता –भुनेश्वर यादव) का हाथ टूट गया है। वहीं अन्य 2 लोगों को मामूली चोट आई हैं। गिद्धौर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
देखें विडिओ  >


Responsive Advertisement