गिद्धौर : रेलवे स्टेशन रोड में बाइक सवार ने अज्ञात युवक को मारी टक्कर, खुद हुआ घायल, जमुई रेफर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 1 फ़रवरी 2023

गिद्धौर : रेलवे स्टेशन रोड में बाइक सवार ने अज्ञात युवक को मारी टक्कर, खुद हुआ घायल, जमुई रेफर

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 1 फरवरी
✓ रिपोर्ट : विक्की कुमार
∆ संपादन : सुशांत

बीते सोमवार को गिद्धौर रेलवे स्टेशन के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति गिद्धौर से काम कर बाइक से अपने घर सेवा जा रहा था। तभी गिद्धौर रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क में एक अज्ञात युवक को उसने खुद धक्का मार दिया। जिसमें वह व्यक्ति खुद गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल व्यक्ति की पहचान सेवा गांव निवासी उपेंद्र रावत के 24 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार के रूप में हुई। घायल व्यक्ति को ग्रामीणों के मदद से दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार द्वारा इलाज किया गया। वहीं स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया।

Post Top Ad -