जमुई : जिला स्थापना दिवस एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह 21 फरवरी को - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 18 February 2023

जमुई : जिला स्थापना दिवस एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह 21 फरवरी को

जमुई (Jamui), 18 फरवरी : जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्थापना दिवस एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह अगामी 21 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाना है। डीएम द्वारा गठित आयोजन समिति निर्धारित कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गई है। तमाम विंदुओं पर गौर किया जा रहा है। मूर्ति पर माल्यार्पण से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक के समय का निर्धारण कर दिया गया है। समस्त कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए डीडीसी को वरीय प्रभार दिया गया है। समारोह की तैयारी की समीक्षा किए जाने के साथ जरूरी निर्देश दिए जा रहे हैं।

समाहर्त्ता ने बताया कि जिला स्थापना दिवस एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह आगामी 21 फरवरी को उत्साह और उमंग के वातावरण में मनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय स्टेडियम स्थित स्व. श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर पूर्वाह्न 10 : 00 बजे माल्यार्पण से होगा। इसके बाद मुख्य अतिथि मंचासीन होंगे और उनका स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा।
तदुपरांत दीप प्रज्वलन होगा और गुब्बारा उड़ाए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य वक्ताओं का संबोधन निर्धारित है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र - छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य जन विकास को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन करेंगे और उनका मनोबल बढ़ाएंगे।

जिला कलेक्टर ने आगे कहा कि समारोह को यादगार बनाने के लिए स्थानीय शिल्पा विवाह भवन में संध्या 06 : 00 बजे से स्कूली बच्चों के द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया जाना है। उन्होंने आयोजन समिति को निर्धारित कार्यक्रमों को नियमबद्ध तरीके से आयोजित किए जाने का निर्देश दिया।

      उधर आयोजन समिति सदस्य डॉ. निरंजन कुमार और डॉ. मनोज कुमार सिन्हा सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत अन्य कार्यक्रमों को दिशा - निर्देश के मुताबिक अमलीजामा पहनाने में जुट गए हैं। सदस्य द्वय ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों का भ्रमण किया और उन्हें जिला स्थापना दिवस एवं स्व. श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह के आयोजन की जानकारी दी। उनदोनों ने मौके पर कई स्कूलों में गीत - नृत्य का डेमो भी देखा। शिक्षण संस्थाओं के प्रधान ने आयोजन समिति के सदस्य डॉ. कुमार और डॉ. सिन्हा को कार्यक्रम को सफल बनाने में हर संभव सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया।

Post Top Ad