गिद्धौर : एनएच पर लगने वाले जाम से ग्रामीण परेशान, घंटो रेंगते हैं वाहन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 8 फ़रवरी 2023

गिद्धौर : एनएच पर लगने वाले जाम से ग्रामीण परेशान, घंटो रेंगते हैं वाहन



गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 7 फरवरी : बिहार, झारखंड, बंगाल एवं उड़ीसा को आपस में जोड़ने वाली मुख्य सड़क एनएच 333 पर लगने वाली जाम दिन प्रतिदिन ग्रामीणों के लिए नासुर बनती जा रही है। प्रतिदिन घंटो वाहनों को रेंगना पड़ता है। सड़क जाम की वजह से छोटे–बड़े वाहन तो जाम में रहते ही हैं, पैदल चलने वाले राहगीरों को भी मुश्किल हो जाता है।


गिद्धौर में एनएच पर अवस्थित लॉर्ड मिंटो टावर चौक के इर्द गिर्द बाजार में फुटपाथी दुकान से लेकर सब्जी मार्केट भी सड़क पर ही सजती है। जिससे अतिक्रमण के कारण जाम मुख्य समस्या बन गई है।



गिद्धौर बाजार से होकर गुजरने वाली मुख्य सड़क पर वाहनों के साथ-साथ स्कूली बच्चों की बसें और ऐंबुलेंस को भी घंटो जाम मे फंसा रहना पड़ता है।


बीते तीन दिनों से लगातार हर दिन घंटों–घंटों जाम लग जा रहा है। इसमें छोटी–बड़ी गाड़ियों को भी रेंगना पड़ जाता है। इस जाम में बड़े पदाधिकारी भी फंसे नजर आए। लेकिन इस समस्या का समुचित निदान नहीं निकल सका।



गिद्धौर एक प्रखंड मुख्यालय होने के साथ–साथ 20 से अधिक गांवों का मुख्य बाजार भी है। बड़े अधिकारी, पदाधिकारी, नेता और जनप्रतिनिधि भी प्रतिदिन इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। लेकिन मुख्य सड़क पर लगने वाले जाम को सभी अनदेखा कर रहे हैं, जिसका खामियाजा आम ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

Responsive Advertisement