गिद्धौर में समर्पण दिवस पर याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 14 February 2023

गिद्धौर में समर्पण दिवस पर याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 14 फरवरी 
✓ रिपोर्ट : डबलू पंडित 
गिद्धौर प्रखंड के एतिहासिक पंचमंदिर के प्रांगण में बीते शनिवार को जनसंघ के संस्थापक सदस्य सह अध्यक्ष रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी गिद्धौर मंडल द्वारा समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। साथ ही गिद्धौर मंडल कार्य समिति की बैठक भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार साव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह ने कहा कि इस समय सोशल मीडिया का जमाना है, इसलिए प्रत्येक शक्ति केंद्र पर एक आईटी सेल तैयार किया जाए और सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को उन्हें सोशल मीडिया पर डाला जाए। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जिसमें समाजवाद परिवारवाद नहीं है। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की अपील की।
वहीं मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार साव ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीतिक चिंतक और राजनेता थे। उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना की और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संगठनकर्ता भी रहे। वह हिंदुत्व विचारधारा के समर्थक थे। जिन्होंने भारतीय सनातन परंपरा को नवीनतम युग के अनुसार करने के लिए एकात्म मानववाद की विचारधारा प्रकट की। वहीं झाझा विधानसभा संयोजक शम्भू कुमार केशरी ने केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार साव, जिला अध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह, जिला पंचायती राज संयोजक सह झाझा विधान सभा संयोजक शंभू कुमार केशरी, महामंत्री शिव शंकर तांती, प्रखण्ड कोषाध्यक्ष चंदन कुमार केशरी, मनोज कुमार पाण्डेय, अरुण कुमार साव, सुखदेव वैध, मनोज रजक, कृष्ण नंदन झा, रंजन कुमार रावत, दिगंबर झा, अंतर्यामी झा, कुमार सुदर्शन सिंह, राघवेंद्र कुमार पाण्डेय, मुकेश कुमार यादव के अलावे दर्जनों लोग मौजूद थे।

Post Top Ad