जमुई : लोहरा ग्राम पहुंची साईकिल यात्रा एक विचार, पौधरोपण कर लिया संरक्षण का संकल्प - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 14 फ़रवरी 2023

जमुई : लोहरा ग्राम पहुंची साईकिल यात्रा एक विचार, पौधरोपण कर लिया संरक्षण का संकल्प

जमुई (Jamui), 14 फरवरी : बीते रविवार, 12 फरवरी को साईकिल यात्रा एक विचार मंच के सदस्यों ने 371वीं रविवारीय यात्रा के क्रम में जमुई ब्लॉक परिसर से  निकलकर अड़सार पंचायत लोहरा ग्राम तक कि यात्रा तय की। ग्रामीणों को जागरूक कर घनश्याम महतो के निर्देश पर शैलेंद्र महतो  की देख–रेख में  पास के निजी भूमि में फल अमरूद, अनार, नीबू इत्यादि के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण मित्र चंदन कुमार ने पौधा बचने का संकल्प लिया।
वहीं साइकिल यात्रा एक विचार मंच के वरिष्ठ सदस्य शेषनाथ रॉय ने जन-जन को जागरूक करते हुए विशेषतः बच्चों को पर्यावरण संरक्षण एवं पौधरोपण के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अधिक से अधिक  संख्या में करने से ना केवल समस्त मानव जाति, बल्कि जीव जंतुओं को जीवित रहने और शांति प्रदान करने के लिए भी अति आवश्यक है।
उन्होंने आगे कहा कि पर्यावरण में जैव विविधता को बनाए रखने के लिए भी वृक्षारोपण बहुत जरूरी है। पौधा लगाने से पूरा वातावरण शुद्ध किया जा सकता है। अगर अपने हित मे न कर के दूसरों के हित में करना है तो हर व्यक्ति पौधा लगाने पर जोर दें।
इस यात्रा में मंच के सदस्य आकाश कुमार ठाकुर, शेषनाथ राय, बीपीन कुमार, ग्रामीण राखी कुमारी, चांदनी कुमारी, बन्दना कुमारी, पिंकी देवी, जोगिंदर महतो, रामविलाश महतो, प्रकाश महतो, बिजय महतो सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Responsive Advertisement