जमुई : जिला जज ने की राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारी की समीक्षा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 10 February 2023

जमुई : जिला जज ने की राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारी की समीक्षा


जमुई (Jamui)


: जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अनंत सिंह की अध्यक्षता में व्यवहार न्यायालय स्थित उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई, जिसमें आगामी 11 फरवरी को निर्धारित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।

    

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव पवन कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों की सुनवाई के लिए बेंच का गठन कर लिया गया है। पक्षकारों को वादों के निस्तारण के लिए सूचना भेजी गई है। सम्बंधित विभागों को भी यथोचित निर्देश दिए गए हैं।


इस अदालत में सुल्हनीय वादों की सुनवाई की जानी है। बैंक, बीमा, बिजली, वन, खनन, उत्पाद, माप तौल, दूरभाष, श्रम, परिवार विवाद आदि विभागों के अधिकारियों को अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के लिए सजग और सचेत रहने को कहा गया है। श्री कुमार ने पक्षकारों से राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सहयोगात्मक रुख अख्तियार किए जाने की अपील की।

       

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार - प्रसार जारी है। जनहित में इस अदालत का काफी महत्व है। न्यायालय में मामलों की संख्या को नियंत्रित करने के साथ आम जनता को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाना इसका मूल उद्देश्य है। राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी  जारी है।

Post Top Ad