सीएम नीतीश कुमार अब 13 की जगह 11 फरवरी को आएंगे जमुई, समीक्षा बैठक में करेंगे शिरकत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 10 February 2023

सीएम नीतीश कुमार अब 13 की जगह 11 फरवरी को आएंगे जमुई, समीक्षा बैठक में करेंगे शिरकत



जमुई (Jamui), 10 फरवरी : जिला कलेक्टर अवनीश कुमार सिंह (Jamui DM Avaneesh Kumar Singh) ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में संक्षिप्त संशोधन किया गया है। सीएम 13 फरवरी की जगह अब 11 फरवरी को ही अपराह्न में हेलीकॉप्टर से जमुई स्थित केकेएम कॉलेज (KKM College) मैदान में उतरेंगे। यहां से वे सीधे मरकट्टा गांव जाएंगे और वहां विकास से सम्बंधित परियोजनाओं का अवलोकन करेंगे। 


मुख्यमंत्री समीक्षा स्थल पर ही बैठक करेंगे और जरूरी निर्देश देंगे। निर्धारित बैठक के उपरांत इसी दिन मुख्यमंत्री पटना के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

     

जिलाधिकारी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में तब्दीली के बाद जिला प्रशासन भी तैयारियों में बदलाव किया है। दिशा - निर्देश के मुताबिक सीएम अब 13 फरवरी की जगह 11 फरवरी को ही तय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मुताबिक विकास परियोजनाओं को भी अमलीजामा पहनाया जा रहा है। 


उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने का उल्लेख किया।

Post Top Ad