गिद्धौर : 12वीं पुण्यतिथि पर याद किये गये सुप्रसिद्ध समाजसेवी सूर्यनारायण रावत, दी गई श्रद्धांजलि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 20 फ़रवरी 2023

गिद्धौर : 12वीं पुण्यतिथि पर याद किये गये सुप्रसिद्ध समाजसेवी सूर्यनारायण रावत, दी गई श्रद्धांजलि

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 20 फरवरी : प्रखंड के गिद्धौर में डॉ. शशिशेखर की देखरेख में सादे समारोह में समाजसेवी स्व. सूर्यनारायण रावत की 12 वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर परिजनों एवं क्षेत्र वासियों द्वारा मनायी गयी। 


इस अवसर पर स्व. सूर्यनारायण रावत की धर्मपत्नी बच्ची देवी व उनके भाई व झाझा विधायक दामोदर रावत, भाई देवेन्द्र रावत, शैलेन्द्र रावत,  पुत्र डॉ. शशि शेखर, प्रवीण प्रीतम, निर्मल प्रीतम, पुत्री गुड़िया कुमारी, परिजन अजित रावत, पंकज रावत, जितेंद्र रावत, मोनू कुमार सहित दर्जनों परिजनों ने दिवंगत स्व. रावत के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। 

वहीं इस श्रद्धांजलि सभा के मौके पर दिवंगत सूर्यनारायण रावत के पुत्र डॉ. शशिशेखर ने उनके जीवन से समाजहित में मिले प्रेरणा को ध्यान में रखते हुए जन कल्याण के मार्ग का जीवन में अनुसरण करने का संकल्प लिया एवं  सामाजिक स्तर पर गरीब गुरबों जरूरत मंदो की हर संभव मदद करने की बात कही। 

वहीं सभा मे मौजुद बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह झाझा के वर्तमान विधायक दामोदर रावत ने कहा कि दिवंगत सूर्य नारायण रावत अपने जीवंत काल में गरीब गुरबों लाचारों की सेवा करते करते। असमय काल कलवित हो गए। वहीं निचले तबके के लोगों के उत्थान एवं सामाजिक कार्यों के प्रति उम्दा सोच रखे जाने के लिए सदैव क्षेत्र के लोगों के हृदय में याद रखे जाएंगे। उनके द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों को आज भी इस इलाके के गरीब नि:सहाय याद करते हैं।

इस मौके पर पूर्व प्रमुख श्रवण यादव, नागो मंडल, विकास रंजन केशरी, दीनानाथ मंडल, पन्ना सिंह, नन्दू साव, ब्रह्मदेव रावत, जदयू जिलाध्यक्ष रामचरित्र मंडल, सेवा पंचायत के मुखिया रामाशीष साह, समाजसेवी सूर्या वत्स, जयनारायण राव, राजेन्द्र राव, सचिदानंद मिश्रा, गुरुदत्त प्रसाद, शिक्षक आशीष कुमार, रंजीत राम, रामवतार मंडल, डॉ. प्रदीप कुमार, चंद्रशेखर यादव, लक्ष्मण यादव सहित क्षेत्र के सैकड़ों बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों ने दिवंगत श्री रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Responsive Advertisement