जमुई सांसद चिराग पासवान जायेंगे विदेश दौरे पर, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला होंगे साथ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 15 January 2023

जमुई सांसद चिराग पासवान जायेंगे विदेश दौरे पर, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला होंगे साथ

जमुई (Jamui), 15 जनवरी : जमुई लोकसभा के जनप्रिय संसद व लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Jamui MP Chirag Paswan) विदेश दौरे पर जा रहे हैं। वे भारतीय संसद के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ आगामी 16 से 21 जनवरी तक केन्या और तंजानिया के दौरे पर रहेंगे। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा केन्या गणराज्य और संयुक्त गणराज्य तंजानिया की राष्ट्रीय सभा अध्यक्ष के निमंत्रण पर आयोजित किया गया है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला करेंगे।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल में लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान के अलावे उत्तर-पूर्व मुंबई के सांसद सह स्थायी वित्त समिति सदस्य मनोज कोटक, सांसद एस फान्गनॉने कोन्याक शामिल होंगी।
वहीं केन्या में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी केन्या गणराज्य की नेशनल असेंबली अध्यक्ष मोसेस फ्रांसिस मासिका बेटांगुला करेंगे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात केन्या गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. विलियम सोमोई रूटो, उपराष्ट्रपति रिगाथी गचागुआ और सीनेट के अध्यक्ष एमासन जेफाह किंगी से होने की संभावना है।

संयुक्त गणराज्य तंजानिया की यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी वहां के नेशनल असेंबली के अध्यक्ष डॉ. तुलिया एक्सन करेंगी। प्रतिनिधिमंडल संयुक्त गणराज्य जानिया की उपराष्ट्रपति फिलिप म्पैंगो से भी मुलाकात करेगा। इस दौरे के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल वहां के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थानों पर भी जाएंगे। इस बात की जानकारी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा ने दी है।

Post Top Ad