झाझा : घुटिया गांव में सड़क किनारे बने मकान में अनियंत्रित होकर घुसा ट्रक, बाल–बाल बचे घरवाले - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 12 दिसंबर 2022

झाझा : घुटिया गांव में सड़क किनारे बने मकान में अनियंत्रित होकर घुसा ट्रक, बाल–बाल बचे घरवाले

झाझा/जमुई (Jhajha/Jamui), 12 दिसंबर
✓ रिपोर्ट : विक्की कुमार 
झाझा थानाक्षेत्र अंर्तगत कावर बोड़वा जाने वाली मुख्य मार्ग स्थित करहरा पंचायत के घुटिया गांव के पास सड़क किनारें बने एक मकान में एक ट्रक अनियंत्रित होकर घुस गया जिससे मकान का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गया। हालांकि इस बड़ी घटना में घर के सदस्य बाल बाल बच गया। 

जानकारी अनुसार खाली ट्रक बोड़वा दिशा की ओर से आ रहा था और ज्योहि घुटिया गांव के पास पहुंचा वैसे ही ट्रक चालक अपना नियंत्रण खो दिया जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और वह सड़क किनारे कैलू याव के बने मकान में घुस गया। इधर घटना देखकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंच कर शोर शराब मचाया।

इधर चालक को भी घटना में हल्की चोट पहुंची है। वही चालक मौके स्थल से फरार होने के फिराक में था कि तभी ग्रामीणों ने घायल चालक को पकड़ते हुये उसका उपचार गांव में करवाया। गृहस्वामी कैलू यादव के अनुसार इस घटना में उन्हे पचास हजार रूपये से भी अधिक का नुकसान मकान के क्षतिग्रस्त हो जाने से हुआ है।

Responsive Advertisement