गिद्धौर : नशे में धुत दो शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 12 दिसंबर 2022

गिद्धौर : नशे में धुत दो शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 12 दिसंबर
✓ रिपोर्ट : विक्की कुमार 
गिद्धौर प्रखंड एवं थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव में व मौरा गांव में सोमवार को शराब पीकर हंगामा कर रहे दो शराबियों को गिद्धौर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार शराबी युवकों की पहचान पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव निवासी विनोद ठाकुर व मौरा गांव निवासी लालू कुमार झा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त दोनों शराबी नशे में धुत हो सड़क पर हो हंगामा कर रहे थे। जिसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों द्वारा गिद्धौर थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह को दी गयी। सूचना मिलते ही गिद्धौर पुलिस के गश्ती दल के अवर निरीक्षक हरेराम पासवान द्वारा मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।

इस मामले के बारे में गिद्धौर थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया कि नशे में धुत होकर संसारपुर गांव व मौरा गांव में हंगामा कर रहे दो युवकों को पकड़ कर लाया गया है। जहां जांच में नशे में होने की पुष्टि हुई है। उक्त युवकों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Responsive Advertisement