अलीगंज प्रखंड स्थित डाटा अभिलेखागार भवन मरम्मत के लिए जोह रहा उद्धारक की बाट, पूर्व में हो चुकी है चोरी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 12 दिसंबर 2022

अलीगंज प्रखंड स्थित डाटा अभिलेखागार भवन मरम्मत के लिए जोह रहा उद्धारक की बाट, पूर्व में हो चुकी है चोरी

 


अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 11 दिसंबर 

• रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह

✓ संपादन : सुशांत


इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड के परिसर में लाखों की लागत से बना डाटा अभिलेखागार भवन मरम्मत के अभाव मे किसी उद्धारक की बाट जोह रहा है। जिसके बनने के बाद से कुछ दिनो तक डाटा अभिलेखागार का कार्य किया भी गया। लेकिन कुछ दिनों के बाद ही गुणवत्ताहीन खिड़की–दरवाजा टूट गया। बीते साल 2021 मे भवन से कंप्यूटर व एलसीडी तथा टाईपराईटर मशीन सहित लाखो की सामग्री खिड़की तोड़कर कर लिया गया था। तबसे आज तक उसी तरह जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पडा है और किसी उद्धारक की बाट जोह रहा है।


अंचल कार्यालय का डाटा ऑनलाइन सिस्टम तथा अन्य कंप्यूटर मशीन तथा महत्वपूर्ण कागजात उसी भवन मे रखकर कार्य को निपटाया जाता है। कार्यरत कर्मी वीरेन्द्र कुमार, संदीप कुमार, शिव प्रकाश आदि ने बताया कि डाटा अभिलेखागार भवन काफी जीर्ण-शीर्ण है और खिड़की का सभी शीशा टुटा हुआ है। जिससे यह भवन काफी आसुरक्षित है। साथ ही गर्मी व बरसात के दिनो मे काम निपटाने मे काफी दिक्कत का सामना करना पडता है। बारिश होने से हवा के झोके से कंप्यूटर मशीन व कागजात खराब होने तथा चोरी का भी डर बना रहता है। पूर्व मे कार्यालय से कंप्यूटर सहित अन्य कागजात की चोरी हो चुकी है।


बता दें कि गुणवत्ताहीन फर्नीचर व खिड़की का प्रयोग होने से भवन बनने के बाद ही खिड़की–दरवाजा टूटने लगा था। अब तो सभी खिड़की व दरवाजा टूटकर किसी उद्धारक की बाट जोह रहा है।


इस बारे में अंचलाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि खिड़की व दरवाजा नहीं रहने से कर्मियो को कार्य करने व समान सुरक्षित नही है।इसकी जानकारी वरीय अधिकारियो को भी दे दी गई है।

Responsive Advertisement