झाझा : अवकाश प्राप्त रेलवे कर्मचारियों की बैठक आयोजित, समस्याओं पर हुई चर्चा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 7 दिसंबर 2022

झाझा : अवकाश प्राप्त रेलवे कर्मचारियों की बैठक आयोजित, समस्याओं पर हुई चर्चा

झाझा/जमुई (Jhajha/Jamui), 7 दिसम्बर : बीते सोमवार को अवकाश प्राप्त रेलवे कर्मचारियों की एक बैठक ईसीआरकेयू शाखा कार्यालय में आयोजित किया गया।जिसकीअध्यक्षता सेवानिवृत रेलकर्मी लोकोपायलट सह सेवानिवृत कर्मचारी संघ मनोज कुमार नेकिया।बैठक में सेवानिवृत रेलकर्मियों की समस्याओं को लेकर चर्चा किया गया।जिसमें सबसे पहले बैंक में जीवन प्रमाण पत्र को लेकर हो रही समस्याओं पर चर्चा की गई।उसके बाद बैंक में सेवानिवृत रेलकर्मियों के अलावे अन्य विभागों के सेवानिवृत कर्मियों को पेंशन लेने के दौरान अत्यधिक हो रही परेशानी पर भी चर्चा किया गया।

बैठक में सेवानिवृत कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने कहा कि हमलोगों जल्द ही बैंक कर्मियों के साथ बैठक करेगे और उसमें यह प्रस्ताव लाया जायेगा कि जो भी पेंशनधारी है चाहे वह केंद्र का हो या राज्य का सबसे पहले उनलोगों को पेंशन देने के लिये एक अलग काउंटर की व्यवस्था की जाये।इसके अलावे जीवन प्रमाण पत्र में पेंशनधारी जो पूरी तरह से अस्वस्थ्य है उनका प्रमाण पत्र जमा लेने में उन्हे किसी भी तरह की कोई परेशानी न दे।

अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही सभी पेंशनधारियों कर्मियों के लिये नये साल में भव्य बैठक आयोजित किया जायेगा जिसमें केंद्र व राज्य सरकार से सेवानिवृत हुये कर्मियों को एकजुट करते हुये संगठन को और भी मजबूत बनाया जाये।बैठक में सेवानिवृत बैंक प्रबंधक बनारसी पासवान ने कहा कि स्थानीय बैंक के शाखा प्रबंधक से मुलाकात करते हुये अपनी मांगों को रखने का काम करेगे।

बैठक में सेवानिवृत कर्मी कृष्णा पासवान,गया प्रसाद, निर्झर चक्रवर्ती,गोपाल प्रसाद,जीवलाल यादव,दुर्गा साव सहित कई लोग मौजूद थे।

Responsive Advertisement