जमुई : साइकिल यात्रा ने खैरमा ग्राम के कब्रिस्तान में किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 11 दिसंबर 2022

जमुई : साइकिल यात्रा ने खैरमा ग्राम के कब्रिस्तान में किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जमुई (Jamui), 11 दिसंबर : रविवार को साईकिल यात्रा एक विचार मंच ने अपने साप्ताहिक 362वीं यात्रा के क्रम में जमुई प्रखंड परिसर से निकलकर नगर परिषद खैरमा ग्राम तक कि यात्रा तय की। यात्रा के क्रम में लोगो को जागरूक करने का यह महा अभियान लगातार जारी रहा। ग्रामीणों के देख–रेख में मुस्लिम समुदाय के कब्रिस्तान व मुक्तिधाम स्थल पर नीम एवं दर्जनों अन्य पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर विचार मंच के सदस्य मनीष कुमार ने कहा कि जहां एक भी पौधा नही लगया गया था, उस स्थान पर दर्जनों पौधों का रोपण किया गया। इससे पर्यावरण संरक्षण के दिशा में बड़ी सफलता मिलेगी। लोगों को स्वच्छ वातावरण और शुद्ध हवा मिल सकेगी।
वहीं मंच के सक्रीय सदस्य आकाश कुमार ठाकुर ने विन्रम होकर ग्रामीणों एवं बच्चों को जागरूक करते हुए कहा पेड़ों से आदिमानव अपने शरीर को ढकते थे। पेड़ों पर अपना आश्रय ढूंढ लेते थे। जंगली-जानवरो से बचने के लिए वो पेड़ों पर चढ़ जाते थे। मनुष्य के जीवन में पेड़ों का महत्व जल बिन मछली जैसा है। 

आकाश ने कहा कि पेड़ों से हमे छाया, मीठे फल, औषधि, लकड़ियां प्राप्त होती है। आज मनुष्य अपने स्वार्थ को पूर्ण करने के लिए बिना सोचे-समझे पेड़ों को काट रहा है। उसे इस बात का इल्म नहीं है कि वह अपना और अपनी प्रकृति का कितना बड़ा नुकसान कर रहा है। अंधाधुंध पेड़-पौधों की कटाई का विरोध करें। पर्यावरण के दुश्मन पॉलीथिन या प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें।
इस यात्रा में मंच के सदस्य आकाश कुमार ठाकुर, हरेराम कुमार सिंह, अजीत कुमार, सिंटू कुमार,सोनु कुमार, मनीष कुमार, ग्रामीण मोहम्मद आलम खान, शमसेर अंसारी, कल्लन अंसारी, खुर्शीद अंसारी ने  पर्यावरण को बचाने हेतु अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Responsive Advertisement