जमुई डीएम को सरकार ने दिया पदोन्नति, जिले में खुशी की लहर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 17 दिसंबर 2022

जमुई डीएम को सरकार ने दिया पदोन्नति, जिले में खुशी की लहर

जमुई (Jamui), 17 दिसंबर : राज्य सरकार ने जमुई जिला कलेक्टर अवनीश कुमार सिंह (Jamui DM Avaneesh Kumar Singh) को विशेष सचिव स्तर वेतनमान-13 में पदोन्नति दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है। डीएम को 01 जनवरी 2023 या पद ग्रहण की तिथि से प्रोन्नति मिलेगा।
       
सर्वविदित है कि अवनीश कुमार सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी हैं। अब तक के सेवा काल में पूरी तरह निर्विवाद रहकर उन्होंने सरकार द्वारा देय दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। राज्य में उनकी गिनती तेज - तर्रार पदाधिकारी के रूप में होती है। श्रेष्ठतम सोच और कर्तव्यपरायणता के लिए वे जाने जाते हैं।

 जमुई में करीब दो साल के छोटे से कार्यकाल में उन्होंने इस जिला को विभिन्न क्षेत्रों में शिखर पर पहुंचाने का काम किया है जो एक मानदंड के रूप में अंकित किया जा रहा है। जिलाधिकारी की कार्यशैली अनूठी और अतुलनीय है जिसकी सर्वत्र चर्चा होती है। जमुई जिलावासी डीएम के रुप में अवनीश कुमार सिंह को पाकर अपने आपको धन्य महसूस कर रहे हैं।
    
 उधर जमुई समाहर्त्ता श्री सिंह को पदोन्नति मिलने पर यहां के प्रबुद्ध जन मुदित हैं। जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष अश्विनी कुमार यादव ने डीएम को पदोन्नति दिए जाने पर सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सही पात्र को उचित सम्मान मिला है। वहीं नामचीन समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान ने कहा कि वे भविष्य के बिहार के मुख्य सचिव हैं। उनमें इसकी समस्त काबिलियत है। उन्होंने भी उन्हें हॄदयतल से शुभकामना दी और सरकार के प्रति स्नेह प्रकट किया।
       
ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा , मणिद्वीप एकेडमी के निदेशक बी. अभिषेक , विद्वान अधिवक्ता विभा कुमारी , डॉ. नंद किशोर प्रसाद यादव , जिला उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार आदि गणमान्य लोगों ने भी जमुई डीएम को पदोन्नति मिलने पर हर्ष प्रकट किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post Top Ad -