जमुई : ऑल बिहार शतरंज संघ के उपाध्यक्ष बने डॉ. मनोज कुमार सिन्हा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 16 दिसंबर 2022

जमुई : ऑल बिहार शतरंज संघ के उपाध्यक्ष बने डॉ. मनोज कुमार सिन्हा

जमुई (Jamui), 16 दिसंबर : सीबीएसई मान्यता प्राप्त नामददार निजी शिक्षण संस्थान ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल जमुई के विद्वान एवं अनुशासन प्रिय निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा को ऑल बिहार शतरंज संघ का उपाध्यक्ष नामित किया गया है। उन्हें उपाध्यक्ष बनाए जाने पर शतरंज के खिलाड़ियों एवं प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है।
    
नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सिन्हा ने अपने मनोनयन के लिए ऑल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दलजीत खन्ना , सचिव धर्मेंद्र कुमार के प्रति सौजन्यता प्रकट करते हुए कहा कि वे देय दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और जमुई जिला के साथ पूरे बिहार में इस बुद्धिवर्धक खेल को शिखर पर पहुंचाने के लिए अहम भूमिका निभाएंगे। डॉ. सिन्हा ने शतरंज खेल को जन - जन का खेल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने का ऐलान किया।
    
उधर जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष अश्विनी कुमार यादव ने डॉ. सिन्हा को शतरंज संघ का राज्य उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मुदित होते हुए कहा कि यह जमुई के साथ सूबे बिहार का सम्मान है। उन्होंने आगे कहा कि नव मनोनीत उपाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में शतरंज खेल को नई पहचान मिलेगी और देश स्तर पर बिहार का नाम रौशन होगा। श्री यादव ने उन्हें अशेष शुभकामना दी।
     
विदुषी महिला डॉ. स्मृति पासवान ने ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा को ऑल बिहार शतरंज संघ का उपाध्यक्ष नामित किए जाने पर हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि सुयोग्य व्यक्ति को सही समय पर उचित प्रतिष्ठा दी गई है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
  
जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ.निरंजन कुमार ने जमुई जिला के साथ बिहार में शतरंज खेल को बढ़ावा देने के लिए डॉ. मनोज कुमार सिन्हा के कार्यों को गिनाया और उनके उच्च सोच की जमकर तारीफ की। उन्होंने भी उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता प्रकट की।
        
विद्वान अधिवक्ता विभा कुमारी , डॉ. नंद किशोर प्रसाद यादव , जिला संवाददाता डॉ. मासूम रजा , रूपेश कुमार सिंह , भूपेंद्र सिन्हा , अशोक कुमार सिन्हा , अभिषेक सिन्हा , राजीव रंजन , राकेश कुमार , ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की सचिव कुसुम सिन्हा , प्राचार्य ऋतुराज सिन्हा , उप प्राचार्य शिवांगी शरण , विद्वान शिक्षक नीरज सिन्हा , अनिल कुमार सिन्हा , विदुषी शिक्षिका प्रेमलता , सुजाता आदि विद्वतजनों ने भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ. सिन्हा को अशेष बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं चिरायु जीवन की कामना की है।
        
इधर इंडिपेंडेंट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की जिला के साथ राज्य इकाई ने भी निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि इससे ऑल बिहार शतरंज संघ तेजी से तरक्की करेगा और उपलब्धियों का नया कीर्तिमान स्थापित करने में सफल होगा। एसोसिएशन ने भी उन्हें बधाई और शुभकामना दी है। उल्लेखनीय है कि डॉ. सिन्हा इंडिपेंडेंट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई के महासचिव भी हैं।

Responsive Advertisement