गिद्धौर : थड़घटिया में असामाजिक तत्वों ने मिक्सचर मशीन में लगाई आग, मामले की जांच में जुटी पुलिस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 11 दिसंबर 2022

गिद्धौर : थड़घटिया में असामाजिक तत्वों ने मिक्सचर मशीन में लगाई आग, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 11 दिसंबर : एक ओर जहां गिद्धौर थानां परिसर में क्राइम मीटिंग कर बीते रात पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण के टिप्स देते हुए मनचलों व गुंडों पर सख्त नजर रखने की हिदायत दी है। वहीं रविवार की सुबह गिद्धौर थानाक्षेत्र के सेवा पंचायत से एक मिक्स्चर मशीन जला दिये जाने के मामले ने एसपी के आदेश को ठेंगा दिया है। 

दरअसल अशोक एन्ड कंपनी व निवास प्राइवेट लिमिटेड नामक कार्य एजेंसी के देखरेख में निचली सेवा से थरघटिया गांव जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था, इसमे प्रयोग होने वाले मिक्सचर मशीन को असमाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दिए जाने की बात ग्रामीणों ने बताई। रविवार की अहले सुबह मामला संज्ञान में आते ही ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया गया, तब तक मिक्स्चर मशीन आग की भेंट चढ़ पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीण कार्य विभाग प्रमंडल झाझा 02 द्वारा लाखों की लागत से तकरीबन 3 किलोमीटर तक सड़क की ढलाई की जानी थी, इस कार्य के लिए मिक्सर मशीन लगाया गया था, जिसे शनिवार देर रात्रि असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया।

रविवार सुबह गिद्धौर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष बृज भूषण सिंह, अवर निरीक्षक हरेराम पासवान के साथ दल बल लेकर घटनास्थल पहुँचे और ग्रामीणों ने पूछताछ की। वहीं समाचार अपलोड किए जाने तंक गिद्धौर थाना में इस संदर्भ में कोई आवेदन नहीं दिया गया, जबकि गिद्धौर पुलिस मामले से जुड़ी हर बिंदु पर अनुसंधान कर रही है। इधर आग कैसे लगी, ये ग्रामीणों में अभी भी चर्चा का विषय बना है।

Responsive Advertisement