मानवाधिकारों के उल्लंघन पर जिला सचिव ने जाहिर की चिंता, बोले - संरक्षण वर्तमान समय की मांग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 11 दिसंबर 2022

मानवाधिकारों के उल्लंघन पर जिला सचिव ने जाहिर की चिंता, बोले - संरक्षण वर्तमान समय की मांग

जमुई (Jamui), 11 दिसंबर : नेशनल ह्यूमन राइट्स एन्ड वेलफेयर एसोसिएशन के जिला सचिव अभिषेक कुमार झा ने शनिवार को ह्यूमन राइट्स डे पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मानवाधिकारों के उलंघन पर चिन्ता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि, आज के मौजूदा समय में मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा में निहित अधिकारों और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना अतिआवश्यक हो गया है। 
जिला सचिव श्री अभिषेक ने कहा कि दिन प्रतिदिन मानवाधिकारों का उल्लंघन बढ़ता जा रहा है, जिस रोकने के लिए एक मजबूत जनमत तैयार करने की जरूरत है। राष्ट्र भर में कार्यरत उक्त संस्था मानवधिकारों के संरक्षण के लिए कृतसंकल्पित है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्तोष पाण्डेय के कुशल नेतृत्व का प्रतिफल है कि आज भारत के विभिन्न प्रदेशों में आमजन अपने अधिकारों को पहचानने की क्षमता को विकसित कर पाए है। 

प्रेस विज्ञप्ति में जिला सचिव श्री झा बताते हैं कि, जमुई जिले भी मानवाधिकार उलंघन के कई मामले सामने आते रहे हैं । सांगठनिक मापदंडों के आधार पर युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि रंजन व स्टेट सेक्रेटरी अभिषेक सिन्हा समेत अन्य अधिकारियों द्वारा पीड़ित से समन्वय स्थापित कर साशन-प्रासशन से हर सम्भव मदद का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने, मानवाधिकार उलंघन पर विराम लगाने के लिए साशन- प्रासशन व राजनीतिक अमले को भी संवैधानिक रूप से सकारात्मक सहयोग करने की मांग रखी।

Responsive Advertisement