गिद्धौर : पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 24 दिसंबर 2022

गिद्धौर : पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 24 दिसम्बर
* रिपोर्ट : सुशांत साईं सुंदरम 
आगामी 25 दिसंबर को को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) के जन्मदिवस (Birthday) के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) द्वारा सुशासन दिवस (Sushasan Diwas) के रूप में मनाया जाएगा।

इसकी जानकारी भाजपा के गिद्धौर मंडलाध्यक्ष रणजीत कुमार साव ने दी। उन्होंने बताया कि सुशासन दिवस के अवसर पर प्रखंड के सभी 60 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के मन की बात को सुना जाएगा एवं लिंक के जरिए सभी बूथों का फोटो राष्ट्रीय टीम को भेजा जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं संगोष्ठी के माध्यम से उनके जीवन चरित्र पर बौद्धिक परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। 

इसकी तैयारी के लिए शनिवार 24 दिसम्बर को गिद्धौर के पंचमंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी (BJP) मंडल अध्यक्ष रणजीत कुमार साव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें सुशासन दिवस की तैयारी को लेकर चर्चा की जाएगी एवं पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम पन्ना प्रमुख को लेकर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी।

Responsive Advertisement