बरहट : नूमर गांव पहुंची साइकिल यात्रा, किया गया पौधरोपण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 25 दिसंबर 2022

बरहट : नूमर गांव पहुंची साइकिल यात्रा, किया गया पौधरोपण

बरहट/जमुई (Barhat/Jamui), 25 दिसंबर : रविवार को साईकिल यात्रा एक विचार मंच ने अपनी 364वीं यात्रा के क्रम में जमुई परिसर से निकलकर नुमर ग्राम तक की यात्रा तय की। जहां ग्रामीणों के सहयोग से सुरेश यादव, रंजीत यादव, अशोक यादव एवं सिकंदर यादव के निजी भूमि पर अमरूद, कटहल, अनार, नींंबू के दर्जनों पौधे का रोपण किया गया। ग्रामीण बच्चों ने काफी उत्साहपूर्वक विचार मंच के सदस्यों के साथ पौधरोपण के इस महत्वपूर्ण कार्य में योगदान दिया।

विचार मंच के सक्रिय सदस्य आकाश कुमार ठाकुर ने कहा कि  वृक्ष हमारे जीवन का आधार है। क्योंकि यह प्राणवायु ऑक्सीजन गैस प्रवाहित करते हैं। जिसके कारण सभी मनुष्य और जीव-जंतुओं का जीवन संभव हो पाता है। इसलिए हमें वृक्ष के महत्व को समझना चाहिए और वृक्षारोपण करना चाहिए वृक्षारोपण करना एक व्यक्ति या संस्था या सरकार का कर्तव्य नहीं है, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र का कर्तव्य है। 
वहीं अन्य सदस्यों ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपना कर्तव्य समझना चाहिए और कम से कम अपने जीवन में एक वृक्ष अवश्य लगाकर बड़ा करना चाहिए तभी हम वृक्ष द्वारा किए गए उपकार का मूल्य चुका सकते हैं तथा आने वाली पीढ़ी का जीवन बचा सकते हैं। पौधा लगाने पर ज़ोर देना चाहिए।हमें पेड़ों को काटने का कारण पता करना चाहिए और अगर आवश्कता न हो तो पेड़ काटना नहीं चाहिए।अगर किसी जगह से पेड़ को काटा जा रहा है तो हमें उसके बदले में दोबारा पेड़ लगाना चाहिए। पर्यावरण के दुश्मन पॉलीथिन या प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें।

इस यात्रा मंच के सदस्य संजय कुमार, अभिषेक आनंद, बंटी कुमार, बिपिन कुमार, ग्रामीण बिक्रम कुमार, कुमकुम कुमारी, निशा कुमारी, अभिषेक कुमार, सोनम कुमारी, प्रियंका कुमारी, सिमरन कुमारी, सुधांशू कुमार, सोनु कुमार के अलाव अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Post Top Ad -