जमुई : डीएम ने एसबीपीडीसीएल के 10वें अवतार दिवस कार्यक्रम का किया उद्घाटन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 4 नवंबर 2022

जमुई : डीएम ने एसबीपीडीसीएल के 10वें अवतार दिवस कार्यक्रम का किया उद्घाटन

जमुई (Jamui), 4 नवंबर : जिला कलेक्टर अवनीश कुमार सिंह ने विद्युत आपूर्ति अंचल जमुई के परिसर में आयोजित साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 10 वें अवतार दिवस का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की असीम निष्ठा के चलते जिला जगमग हो रहा है।

एक जमाना था जब लोग बिना बिजली के भी रह लेते थे, लेकिन अब 30-40 मिनट की पावर कट भी उनकी बैचेनी बढ़ा देती है। इस आधुनिक समाज में लोगों की सहनशीलता घट गई है। इस पर अगर बिजली विभाग इतराता है तो यह गर्व करने वाली बात है। उन्होंने इस उपलब्धि को कायम रखने के लिए हर संभव सहयोग दिए जाने का ऐलान किया।
डीएम अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि जिले में बजली के क्षेत्र में काफी काम किया गया है और यह सतत जारी है। शहर के साथ अब सुदूरवर्ती इलाकों में भी 23 - 24 घंटे बिजली मिल रही है , यह जिला के साथ बिहार के लिए गर्व की बात है। कुछ क्षेत्रों में समस्याएं आती हैं उसका विभागीय स्तर पर तुरत निदान किया जाना अधिकारियों की निष्ठा का परिचायक है।

उन्होंने कहा कि पावर कट से बचने के लिए उच्च क्षमता वाले ट्रंसफार्मर लगाये जा रहे हैं और शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण इलाकों में भी 24 × 07 की तर्ज पर विद्युत आपूर्ति की जा रही है। समूचा जिला को जगमग करने के लिए अधीक्षण अभियंता , कार्यपालक अभियंता समेत ऊर्जा परिवार प्रशंसा के पात्र हैं।
एसडीएम अभय कुमार तिवारी ने एसबीपीडीसीएल के 10 वें अवतार दिवस पर ऊर्जा परिवार को बधाई देते हुए कहा कि जिस निष्ठा के साथ आपने जिला को बिजली से आच्छादित किया है वह कीर्तिमान है। आज देश में कानून व्यवस्था के साथ विद्युत आपूर्ति के मामले में जमुई जिला समेत पूरा बिहार अग्रिम पंक्ति में है , जिसका सारा श्रेय सरकार के साथ जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को जाता है। उन्होंने ऊर्जान्वित बिहार पर गर्व किया।

अधीक्षण अभियंता इंद्रदेव कुमार ने आगत अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर हृदयतल से स्वागत किया वहीं कार्यपालक अभियंता समीर कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने कार्यक्रम का बेहतरीन तरीके से संचालन करने के लिए उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार  की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और उन्हें अंतस से साधुवाद दिया।
जाने-माने उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार ने अनोखे और अनूठे अंदाज में अवतार दिवस पर आयोजित समारोह का मंच संचालन कर खूब वाहवाही लूटी।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता एसटीएफ दिलीप कुमार चौधरी ने मरहूम किशोर कुमार के द्वारा गाए गीत ये शाम मस्तानी... गाकर कार्यक्रम को यादगार बनाने में अहम भूमिका निभाई।
मौके पर सीजीआरएफ के अध्यक्ष मनोज कुमार, सदस्य नीतू कुमारी, कार्यपालक अभियंता एमआरटी संजय कुमार शर्मा समेत ऊर्जा परिवार बड़ी संख्या में उपस्थित थे। अवतार दिवस उल्लास और उमंग के वातावरण में संपन्न हो गया।

Responsive Advertisement