गिद्धौर : बाल आधिकार के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बच्चों ने निकाली रैली - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 16 नवंबर 2022

गिद्धौर : बाल आधिकार के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बच्चों ने निकाली रैली

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 16 नवंबर : गिद्धौर प्रखंड के बनझुलिया गांव में बुधवार को बाल अधिकार सप्ताह के अवसर पर परिवार विकास चाइल्डफंड इंटरनेशनल और चाइल्ड लाइन के सहयोग से जय मां शारदे बाल क्लब के द्वारा बाल अधिकार जागरूकता को लेकर एक भव्य रैली निकाली गई।

रैली उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनझुलिया से शुरू होकर गांव के विभिन्न गलियों से गुजरते हुए पुनः उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में आकर समापन किया गया। इस दौरान बच्चे हाथों में तख्ती लिए बाल मजदूरी बंद करो, बाल विवाह बंद करो, शिक्षा में गुणवत्ता दो, चलो अब शुरुआत करो, बाल विवाह को नाश करो जैसे गगनचुंबी नारे लगाकर ग्रामीण लोगों में जागरूकता फैला रहे थे  

इस अवसर पर उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए युवा समाजसेवी डब्लू पंडित ने कहा बाल विवाह समाज के सबसे कलंकित प्रथा है। इस प्रथा को जड़ से मिटाने के लिए सरकार के साथ-साथ समाज के हर लोगों को आगे आना चाहिए। इस गांव के लिए सबसे खुशी की बात तो यह है कि पिछले 10 वर्षों में एक भी बाल विवाह नहीं हुआ है, जो यह दर्शाता है कि अब ग्रामीणों में भी जागरूकता आ गई है।

वहीं संस्था के शिक्षा समन्वयक कपिल देव यादव व बाल सुरक्षा समन्वयक गोपी कुमार ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि 14 नवंबर से 20 नवंबर के बीच बाल अधिकार सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान संस्था के द्वारा गिद्धौर, बरहट और सिकंदरा प्रखंड के हर गांव में प्रतियोगिता होगी जिसका पुरस्कार वितरण समारोह 20 नवंबर को किया जाएगा।

इस अवसर पर चाइल्डलाइन के सदस्य जीवलाल यादव,  सौरभ, प्रिंस, आयुषी, राजा, विशाखा, अंशु, रागिनी, साधना, प्रियांशु, छोटी, दिव्या, साक्षी, रीता, लक्ष्मी, सोनाली, बर्षा, निशा, बिंदिया,  प्राची, अनुज, अंकित, कल्पना, मिष्टि प्रिया, सोना, प्रीतम, शिवम, बालवीर के अलावे दर्जनों बच्चे मौजूद थे।

Responsive Advertisement