खैरा : खड़ाइच गांव में कबड्डी टूर्नामेंट का युवा नेता राष्ट्रदीप सिंह ने किया उद्घाटन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 16 नवंबर 2022

खैरा : खड़ाइच गांव में कबड्डी टूर्नामेंट का युवा नेता राष्ट्रदीप सिंह ने किया उद्घाटन

खैरा/जमुई (Khaira/Jamui), 16 नवंबर : बीते मंगलवार को जमुई जिला के खैरा प्रखंड के खड़ाइच गांव में कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन युवा लोजपा (रामविलास) के नेता राष्ट्रदीप सिंह ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम का आयोजन गांव के ही युवा फुल सिंह एवं गुलशन सिंह के सौजन्य से किया गया। कबड्डी टूर्नामेंट में कई टीमों ने प्रतिभाग किया और कड़े मुकाबले में लालपुर और कोनन  टीम में लालपुर की टीम विजेता बनी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पांचयत के मुखिया प्रतिनिधि दिवाकर दास, छात्र जिलाध्यक्ष आशीष रावत, सूरज सिंह, मंटू उपाध्याय, चंदन पांडेय, शिवसागर सिंह, रामप्रसाद साह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 इस मौके पर लोजपा (रामविलास) के नेता राष्ट्रदीप सिंह ने कहा कि समस्त आयोजक बंधुओं को बहुत-बहुत धन्यवाद जो ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए अपना तन-मन-धन लगाकर कार्यक्रम को बेहतर से बेहतर करने का प्रयास करते हैं।

इस मौके पर बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।

Responsive Advertisement