सिकंदरा : कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 3 November 2022

सिकंदरा : कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 3 नवंबर
● रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह
◆ संपादन : अपराजिता
सिकंदरा प्रखंड के कांग्रेस अध्यक्ष शशिभूषण सिंह उर्फ पंकज सिंह के चार दिन पहले जमुई सदर अस्पताल मे इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके आकस्मिक निधन की समाचार मिलते ही जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई।

सूचना मिलते ही उनके पार्थिव शरीर की अंतिम दर्शन करने बड़ी संख्या मे लोग उनके घर पर उमड़ पडे।अलीगंज प्रखंड कांग्रेस कार्यालय मे  युवा नेता महेश सिंह की अध्यक्षता मै शोक सभा का आयोजन किया गया। सबसे पहले लोगो ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शान्ति के साथ भगवान से प्रार्थना किया गया।
वहीं कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता सह सिकंदरा विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी समाजसेवी धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरूजी ने कहा कि वे सदैव काग्रेस पार्टी और संगठन की मजबूत करने के लिए साथ मिलकर कार्यकर्ताओ को एक साथ लेकर चल रहे थे। उनका असमय चला जाना हम पार्टी कार्यकर्ताओ के लिए काफी दुखद है। उनकी कमी हमलोगों को खलते रहेगी। वे वर्तमान में कॉंग्रेस पार्टी सिकंदरा (Sikandara) प्रखंड अध्यक्ष थे

 युवा नेता महेश सिंह राणा ने कहा कि वे हमलोगो के अभिभावक के रूप मे थे। वहीं मजदूर कॉंग्रेस के प्रदेश सचिव चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनका आकस्मिक निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।
युवा शक्ति के प्रान्तीय नेता शशिशेखर सिंह मुन्ना ने कहा कि वे काफी मृदुल व शान्त विचारधारा के व्यक्ति थे। वे सभी को साथ लेकर चलते थे।वे पार्टी के एक सच्चे सिपाही थे।

मौके पर काग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव, गोरेलाल यादव, मुकेश यादव, रंजीत सिंह, बखोरी पासवान, अवधेश यादव, लखन राम, योगी यादव, रामचंद्र यादव, अनिल यादव, महेश राम के अलावे दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post Top Ad