अलीगंज : धनामा गांव मे एक दिवसीय गायत्री पूजा सह हवन कार्यक्रम आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 3 November 2022

अलीगंज : धनामा गांव मे एक दिवसीय गायत्री पूजा सह हवन कार्यक्रम आयोजित

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 3 नवंबर
● रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह
● संपादन : अपराजिता
अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के धनामा गांव शांति कुंज हरिद्वार (Shanti Kunj Haridwar) के तत्वावधान मे एक दिवसीय गायत्री पूजा सह हवन कार्यक्रम तेज वर्मा के नेतृत्व मे आयोजित किया गया।

जिसमें हरिद्वार (Haridwar) से चलकर आई मुख्य वक्ता सह प्रवचन कर्ता शशिकला वर्मा ने कहा कि मनुष्य के जीवन भाव विचार व प्रेम, सद्भाव से बड़ा कुछ भी नहीं है। सारा चीज मनुष्य का यहीं रह जाता है। इसलिए जग में आये हैं तो भगवान का भजन करिये। गायत्री माता (Gayatri Mata) का जप करिये सब दुख दूर हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी दुनिया में अपना है कोई पराया नहीं लगेगा। जब अपना भाव व विचार बदलियेगा बस सभी अपना हो जाएंगे। सबसे करलो प्रेम जगत में कोई नहीं है पराया,  कोई नहीं है पराया। भजन गाकर उन्होंने लोगों को भाव विभोर कर दिया।
वहीं वेदाचार्य सुरेश प्रसाद एव नरेश प्रसाद ने भी प्रवचन व कीर्तन गाकर लोगों को आपस में मिलजुल कर प्रेम से समाज मे रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही दीप यज्ञ व हवन कालक्रम कर बुराई को त्यागकर अच्छाई को ग्रहण करने की शपथ दिलाया।

मौके पर सच्चिदानंद वर्मा, अनिता वर्मा, किसान धर्मेन्द्र कुशवाहा, अनमोल राज, पूर्व सरपंच रूवी देवी, कुमारी शांति नंदा के अलावे सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Post Top Ad