झाझा : श्री सत्य साईं सेवा समिति के कन्वेनर महावीर प्रसाद का हृदयाघात से निधन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 20 November 2022

झाझा : श्री सत्य साईं सेवा समिति के कन्वेनर महावीर प्रसाद का हृदयाघात से निधन

झाझा/जमुई (Jhajha/Jamui), 20 नवंबर : श्री सत्य साईं सेवा समिति झाझा के कन्वेनर महावीर प्रसाद का रविवार की सुबह हृदयघात से निधन हो गया।
बताया गया रविवार की सुबह महावीर प्रसाद मॉर्निंग वॉक के लिए गए। इसी दौरान, खलासी मोहल्ला रोड में उन्हें बेचैनी महसूस हुई। वहां ही पुलिया पर बैठ गए और घरवालों को फोन करके इसकी जानकारी दी। इसके तुरंत बाद अचेत हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

उनके असामयिक निधन से झाझा गांव एवं श्री सत्य साईं सेवा संगठन में शोक की लहर दौड़ पड़ी। संगठन के जिलाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने कहा कि महावीर प्रसाद कुशल ए कर्मठ व्यक्ति थे। उनका जाना बेहद दुखद है। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें।
वहीं संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रामसेवक पासवान ने महावीर प्रसाद के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे बेहद विनम्र व्यक्ति थे और सदैव समाज के उत्थान में लगे रहते थे। उनके जाने से व्यक्तिगत और संगठन को बड़ी क्षति हुई है।

श्री सत्य साईं संगठन के बिहार प्रदेश आईटी कोऑर्डिनेटर सुशांत साईं सुंदरम ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि झाझा समिति के कन्वेनर महावीर प्रसाद का निधन समाज और संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें मोक्ष प्रदान करें। हम सभी शोकाकुल परिवार के साथ इस संकट की घड़ी में साथ हैं। 

वहीं झाझा समिति के पूर्व कन्वेनर लल्लू साईं, गिद्धौर समिति के कन्वेनर बलराम साव, कन्हाई फरका के कन्वेनर भास्कर कुमार, साईं समिति के सदस्य सुबोध कुमार, रोहित कुमार, योगेश कुमार, अपराजिता सिन्हा, मेघा सिन्हा, श्वेता सिन्हा, श्रवण कुमार, बसंत कुमार, रितेश कुमार, पवन कुमार, कपिलदेव साह सहित अन्य ने शोक व्यक्त किया है।

Post Top Ad