जमुई : भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल को राज्य में दूसरा स्थान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 20 November 2022

जमुई : भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल को राज्य में दूसरा स्थान

जमुई (Jamui), 20 नवंबर : भारत विकास परिषद ने पटना स्थित लाला लाजपत राय मेमोरियल हॉल में राज्य स्तर पर भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। सीबीएसई मान्यता प्राप्त प्रसिद्ध निजी शिक्षण संस्थान ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल  जमुई की ज्ञान प्रभा और जोगा झिंगोय की  सुप्रिया कुमारी ने राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिला का मान बढ़ाने में कामयाबी हासिल की।

भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता में बिहार प्रांत के कुल 10 पाठशालाओं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में ओपीएस ने दूसरा स्थान प्राप्त कर सफलता का नया इतिहास रचा है।
पाटलिपुत्र एवं मगध विश्विद्यालय के कुलपति डॉ. आर. के. सिंह ने दीप प्रज्वलित कर भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने मौके पर कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपने देश की संस्कृति , धर्म , नवीन एवं पुरातन गौरवशाली परंपरा , इतिहास , भूगोल , विज्ञान , प्रकृति , भारत का विश्व को योगदान के साथ अन्यान्य विषयों को जानना जरूरी है। उन्होंने इस प्रतियोगिता को इसके लिए सशक्त माध्यम करार देते हुए कहा कि इसका आयोजन अत्यंत लाभकारी है।

कुलपति डॉ. सिंह ने ही सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को योगेश बहादुर माथुर , डॉ. अभिषेक सर्राफ , तरलोचन सिंह आदि ने संबोधित किया और भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता की विस्तार से चर्चा की तथा इसकी उपलब्धियों को गिनाया।
प्रांतीय अध्यक्ष विवेक माथुर ने आगत अतिथियों का भाव से सत्कार किया वहीं महासचिव निर्मल जैन ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।

उधर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने विद्यालय की ओर से पुरस्कार ग्रहण किया  और आयोजकों के प्रति शालीनता दिखाई। सफल प्रतिभागी ज्ञान प्रभा और सुप्रिया कुमारी को मेडल और प्रमाण पत्र दिया गया। विद्यालय की सचिव कुसुम सिन्हा , जूही राज आदि शुभचिंतक इस अवसर पर उपस्थित थी।

Post Top Ad