जमुई : युवा संवाद में बोले डीएम - परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सजग रहें विद्यार्थी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 19 November 2022

जमुई : युवा संवाद में बोले डीएम - परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सजग रहें विद्यार्थी

जमुई (Jamui), 19 नवंबर : डीएम अवनीश कुमार सिंह समाहरणालय के संवाद कक्ष में युवा संवाद कार्यक्रम का  शुभारंभ करते हुए कहा कि नवम , दशम , ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा आपके जीवन की दिशा और दशा तय करेगी। इन चार कक्षा के लिए चार साल अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसका सदुपयोग कर अपना जीवन सुखमय बनाने के साथ माता - पिता का नाम रौशन करें।

श्री सिंह ने शिक्षकों को भी संदेश देते हुए कहा कि निष्ठा के साथ बच्चों को पढ़ाएं और समय - सीमा के भीतर पाठ्यक्रम पूरा कर उन्हें अच्छे परिणाम के लिए प्रेरित करें।
डीएम इस दरम्यान बच्चों से सीधा संवाद किया और उनका मनोबल बढाया। उन्होंने उन्हें निराशा से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए आप सभी को हिंदी की तरह अंग्रेजी बोलना , लिखना और पढ़ना आना चाहिए। श्री सिंह ने इस अवसर पर शिक्षकों को अंग्रेजी बोलने के लिए एक विशेष सत्र चलाए जाने का निर्देश देते हुए कहा कि सामान्य ज्ञान को भी तरजीह दिया जाना जरूरी है।

डीएम ने कहा कि वर्त्तमान समय प्रतियोगिता का युग है। इसके लिए नियमित पढ़ाई करनी होगी। बोलने का स्किल सुधारना होगा। शिक्षकों का सम्मान करने के साथ अनुशासन में रहना होगा। पुराने अध्याय के साथ पढ़ाई का सतत रिवीजन करें। डायग्राम और ग्राफ के जरिए ज्ञान बढ़ाएं।

आज के होम वर्क को आज ही पूरा कर लें। इससे आप तरोताजा बने रहेंगे। उन्होंने इस दरम्यान पाठ्यक्रम से सम्बंधित महत्वपूर्ण पुस्तकों को स्थानीय केंद्रीय पुस्तकालय में उपलब्ध कराए जाने का ऐलान करते हुए कहा कि जरूरतमंद विद्यार्थी इसका निःशुल्क लाभ ले सकेंगे।
उन्होंने अंत में कहा कि जमुई पढ़ेगा तभी तेजी से विकास करेगा। उन्होंने यहां प्रतिभा के भरे रहने की बात बताते हुए कहा कि इसे सिर्फ निखारने की जरूरत है , जिसकी जिम्मेदारी शिक्षकों की है। उन्होंने बच्चों के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मंगल आशीर्वाद दिया।

डीडीसी शशि शेखर चौधरी , एसडीएम अभय कुमार तिवारी , नजारत उप समाहर्त्ता स्वतंत्र कुमार सुमन , वरीय उप समाहर्त्ता रवि प्रकाश गौतम , जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी आर. के. दीपक के अलावे कई पदाधिकारी प्रधानाध्यापक , शिक्षक - शिक्षिका के साथ भारी संख्या में विद्यार्थियों ने युवा संवाद में हिस्सा लिया और डीएम के संदेशों को आत्मसात किया। कार्यक्रम ज्ञानवर्धन के साथ क्षमतावर्धन वातावरण में संपन्न हो गया।

Post Top Ad