पूर्वी गुगुलडीह : तेतरिया आहर में छठ व्रतियों ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1001000061

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 30 अक्टूबर 2022

पूर्वी गुगुलडीह : तेतरिया आहर में छठ व्रतियों ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

1000898411
IMG_20221030_210548
पूर्वी गुगुलडीह/गिद्धौर (Purvi Guguldih/Gidhaur), 30 अक्टूबर
रिपोर्ट : तारकेश्वर कुमार निराला
लोकआस्था का महापर्व छठ नियम-निष्ठा से मनाया जा रहा है। शुक्रवार को नहाय-खाय से शुरूआत हुई, शनिवार को खरना में छठ मैया को गुड़ के खीर और रोटी का भोग लगाया गया।
वहीं रविवार को गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत पूर्वी गुगुलडीह पंचायत के छेदलाही गांव में तेतरिया आहर में छठ व्रतियों ने अपने परिजनों के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में खास और आम लोग साधारणता से सर पर सूप-दउरा लिए छठ घाट पहुंचे। जहां व्रतियों ने डुबकी लगाई और हाथों में डाला लेकर डूबते सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया। छठ पर्व में सात्विकता, शुद्धता व स्वच्छता का विशेष महत्व है।
तेतरिया आहर के किनारे बच्चे, बुजुर्ग और युवा उल्लासपूर्ण माहौल में छठ पर्व मनाते हुए नजर आए। अब सोमवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का यह त्योहार समाप्त हो जाएगा।

Post Top Ad -