जमुई : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की हुई बैठक, धूमधाम से होगी भगवान चित्रगुप्त की पूजा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 16 अक्टूबर 2022

जमुई : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की हुई बैठक, धूमधाम से होगी भगवान चित्रगुप्त की पूजा

जमुई (Jamui), 16 अक्टूबर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सीबीएसई मान्यता प्राप्त नामदार निजी शिक्षण संस्थान ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निकट अवस्थित चित्रगुप्त मंदिर के परिसर में आहूत की गई, जिसमें कलम के अधिष्ठाता भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा-अर्चना वैदिक रीति-रिवाज से उत्सवी माहौल में किए जाने का निर्णय लिया गया। मौके पर कई और महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

जिला महासचिव डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस साल भी स्थानीय चित्रगुप्त मंदिर में कलम के अधिष्ठाता भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की वार्षिक पूजा-अर्चना अगामी 26 अक्टूबर को उत्सवी माहौल में की जाएगी। पूजनोपरांत महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
मौके पर स्वादिष्ट व्यंजन युक्त सहभोज के साथ रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। समाज के साथ हर वर्ग के लोग पूजा में शामिल होंगे और सहभोज के जरिए स्वादिष्ट व्यंजन का रसास्वादन करेंगे साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठाएंगे। उन्होंने पूजनोत्सव को यादगार बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने की जानकारी दी।

महासचिव डॉ. सिन्हा ने आगे कहा कि चित्रगुप्त मंदिर के ऊपरी तल पर पंच मंदिर निर्माण कार्य द्रुतगति से जारी है। इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद इसमें नियमानुसार देवों के देव महादेव, जगतजननी माता पार्वती, शक्ति की अधिष्ठात्री माँ दुर्गा, सिद्धदाता गणेश, राम भक्त हुनमान समेत कई देवी-देवताओं की मूर्ति स्थापित की जाएगी।

उन्होंने चित्रगुप्त मंदिर को जमुई के विशिष्ट धार्मिक स्थल के रूप में विकसित किए जाने के साथ इसे तीर्थस्थल के मानचित्र पर अंकित किए जाने का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि इस पवित्र कार्य में समाज के साथ जिलावासियों का सहयोग वांछित है। महासचिव ने चित्रगुप्त पूजा की तैयारी जोर - शोर से जारी रहने की बात कही।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अनुयायी उमाशंकर प्रसाद, कृष्ण मोहन प्रसाद, नीरज सिन्हा, राकेश रंजन, राकेश कुमार रंजन, वीरेंद्र सिन्हा, सौरभ कुमार, चंद्रशेखर सिन्हा, गणेश कुमार सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, भूपेंद्र सिन्हा आदि  बैठक में उपस्थित होकर सारगर्भित विचार पेश किए और निर्णय को आत्मसात कर उसे फलीभूत किए जाने का संकल्प व्यक्त किया।

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्राचार्य ऋतुराज सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन कर बैठक के समापन की घोषणा की।

Post Top Ad -