सोनो : छात्रों के समग्र विकास हेतु प्रबोध जन सेवा संस्थान द्वारा शैक्षणिक विकास प्रतियोगिता आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 16 अक्टूबर 2022

सोनो : छात्रों के समग्र विकास हेतु प्रबोध जन सेवा संस्थान द्वारा शैक्षणिक विकास प्रतियोगिता आयोजित

सोनो/जमुई (Sono/Jamui), 16 अक्टूबर : रविवार को सोनो प्रखंड अंतर्गत +2 उच्च विद्यालय, सरधोडीह में प्रबोध जन सेवा संस्थान द्वारा शैक्षणिक विकास प्रतियोगिता के तहत प्रखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बटिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पैरा मटिहाना, उत्क्रमित मध्य विद्यालय,तेतरिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, ढोंढरी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पिपराबांक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तिलवरिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अमझरी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लखन क्यारी व अन्य विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया।
जिसमें शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से  केवल अष्टम और नवम के छात्र- छात्राओं के बीच शैक्षणिक विकास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें अष्टम से कुल दस छात्र-छात्रा को बेहतर प्रदर्शन हेतु तथा नवम से पांच छात्र-छात्रा को बेहतर प्रदर्शन हेतु प्रशस्ति-पत्र तथा पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया।
संस्थान के जिला सचिव विनोद कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रबोध जन सेवा संस्थान के बैनर तले डॉ अवधेश कुमार निराला के सौजन्य से किया गया।
वहीं इस कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिसमें पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री संजय कुमार मंडल, डॉ सुशील वर्मा, मुखिया प्रतिनिधि अयोध्या मंडल, मुखिया प्रतिनिधि गियास अंसारी तथा संस्थान कि ओर से उपस्थित रहे सामाजिक कार्यकर्त्ता सुदर्शन सिंह, संस्थान सचिव व संस्थान संस्थापक सदस्य सुमन सौरभ, जिला सचिव विनोद कुमार, सहयोगी संजीत कुमार, पर्यावरण मित्र हरेराम सिंह, अशोक यादव, सिकन्दर कुमार, आदि उपस्थित थे।

Post Top Ad -