अलीगंज : मवेशी चराने गये युवक को दबंगों ने बंधक बनाकर की मारपीट - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 26 अक्टूबर 2022

अलीगंज : मवेशी चराने गये युवक को दबंगों ने बंधक बनाकर की मारपीट

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 26 अक्टूबर
■ रिपोर्ट :- चंद्रशेखर सिंह 
★ संपादन :- शुभम मिश्र 
जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के कोदवरिया गांव में बीते मंगलवार को शंभुशरण यादव के पुत्र श्रीकांत यादव को उसी गांव के देवकी साव एवं उनके परिजनों द्वारा बंधक बना कर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक श्रीकांत यादव मवेशी चराने जंगल की ओर जा रहा था।जहां पहले से घात लगा कर इस घटना को अंजाम दिया गया।

जब इस घटना की सूचना श्रीकांत के परिजन शंभु यादव,सुनील यादव, शैलेन्द्र कुमार,उमेश यादव,प्रमोद यादव, सकल यादव को मिली तो उन्हें छुड़ाने वे लोग देवकी साव के घर पहुंचे जहां उनलोगों पर भी मिर्च पाउडर छिड़क कर लोहे के राॅड से मारपीट की गयी।जिसमें कई लोग घायल हुए।वहीं दूसरे पक्ष के बिहारी साव को भी चोटें आयी हैं।
इस घटना की सूचना मिलने के बाद चंद्रदीप पुलिस द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु अलीगंज लाया गया जहां कुछ लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल जमुई रेफर किया गया है। उक्त घटना की प्राथमिकी दर्ज़ कर ली गई है।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व दोनों पक्षों के बीच ज़मीनी विवाद हुआ था जिसकी सुनवाई चंद्रदीप थाना में लोक शिकायत निवारण शिविर में की गयी थी।

उक्त घटना की प्राथमिकी करने के बाद थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि मामले की तहकीकात जारी है अभियुक्तों को बक्शा नहीं जायेगा।एक अभियुक्त देवकी साव को गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है ; जल्द ही अन्य अभियुक्त भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Responsive Advertisement