खैरा : ए. एन. एम. की सशक्तिकरण के लिए कार्यशाला आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 5 सितंबर 2022

खैरा : ए. एन. एम. की सशक्तिकरण के लिए कार्यशाला आयोजित

खैरा/जमुई (Khaira/Jamui), 5 सितंबर
* प्रह्लाद की रिपोर्ट
ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड जमुई की ओर से खैरा प्रखंड के चिन्हित ए. एन. एम. कार्यकर्ता का सम्मानजनक मातृत्व देखभाल पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा सभागार में किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ रास बिहारी तिवारी, यूनिसेफ के डॉ पवन कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक गिरीश कुमार, बी सी एम सोहराब अली, ममता संस्था के ट्रेनर डॉ गौरव सेठी,  जिला कोऑर्डिनेटर अमन कुमार तथा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर बरूण कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

कार्यक्रम में आए सभी ए एन एम कार्यकर्ताओं का एक दूसरे से परिचय कराया गया।  तत्पश्चात स्वास्थ्य प्रबंधक द्वारा कार्यक्रम में आए सभी ए एन एम को यह जानकारी दिया गया कि ममता संस्था की ओर से आज सम्मानजनक मातृत्व देखभाल पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, उसे आप सभी लोग अच्छे ढंग से सीखेंगे और कोशिश करेंगे कि अपने समुदाय के साथ साथ गर्भवती और धात्री माताओं को किस प्रकार से उनके व्यवहार में परिवर्तन ला सकते हैं, उसे बताने का कोशिश करेंगे। तभी हमारा समाज समृद्ध हो सकेगा। जिसके बाद सभी ए एन एम का प्री-टेस्ट लिया गया।

ममता संस्था के ट्रेनर डॉ गौरव सेठी के द्वारा विषय वस्तु का प्रवेश कराते हुए सभी ए एन एम को बताया गया कि आज हमलोग सम्मानजनक मातृत्व सुरक्षा देखभाल के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। उन्होंने विस्तारपूर्वक बताया कि मातृत्व सुरक्षा देखभाल के मुख्य 7 घटक हैं। साथ ही कानूनी नीतियां और प्रोटोकॉल के बारे में भी जानकारी दी। 

मौके पर उपस्थित प्रखंड समन्वयक बरूण  कुमार सिंह ने बताया कि आज के कार्यशाला का उद्देश्य सेवा प्रदाता और लाभार्थियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए जानकारी देना है। ताकि लाभार्थियों का भरोसा कायम हो और वो सरकारी कार्यक्रमों का भरपूर लाभ निर्भीकतापूर्वक ले सके। साथ ही साथ सेवा प्रदाता और लाभार्थियों के बीच बढ़ रहे अविश्वास को कम करने में आज के कार्यशाला में दिए गए प्रशिक्षण से उपयोगी साबित होगा।

कार्यशाला के बाद फिर से एक बार सभी ए एन एम कार्यकर्ता का पोस्ट टेस्ट लिया गया ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एच. एम का प्रयास काफ़ी सराहनीय रहा। उनका भी एक लक्ष्य है कि हमारा खैरा प्रखंड की सभी ए एन एम को पुरी जानकारी से लैस हो, ताकि गर्भवती और धात्री माता को सही जानकारी दे सके। 

कार्यक्रम मे ममता संस्था के कर्मी जिला समन्वयक अमन कुमार, ब्लॉक समन्वयक बरूण कुमार सिंह, ओ.आर. डब्लू. नरेंद्र कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Responsive Advertisement