जमुई के गिद्धौर में तस्करी के लिए ले जाये जा रहे गायों को किया बरामद - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 21 सितंबर 2022

जमुई के गिद्धौर में तस्करी के लिए ले जाये जा रहे गायों को किया बरामद

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 21 सितंबर 
* रिपोर्ट : विक्की कुमार 
जमुई जिलान्तर्गत गिद्धौर से पुलिस ने दो कंटेनर में भरकर तस्करी के लिए ले जाये जा रहे गायों को बरामद किया है। आठ घंटे से अधिक समय तक कंटेनर में गायों के बंद रहने से कई गाय की मौत हो गई। दो कंटेनर में में लगभग 100 गाय की बात कही जा रही है। वही पुलिस 40 गाय रहने की बात कह रही है।

मिली जानकारी के अनुसार गिद्धौर थाना क्षेत्र के लोटन गांव के पास पुलिस ने पीछा कर दो ट्रक पर लदे मवेशी को बरामद किया। पुलिस को देख कर चालक फरार हो गया। मवेशी लदे कंटेनर की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रक लेकर जा रही गिद्धौर पुलिस को ग्रामीणों का विरोध का सामना करना पड़ा।

बताया गया कि दो कंटेनर में गायों को भर कर तस्करी के लिए बंगाल के रास्ते बांग्लादेश ले जाया जा रहा था।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दोनो ट्रकों के बीच टक्कर भी हुई जिसके कारण कुछ गाय की मौत हो गई।

इस बारे में पशु क्रूरता निवारण अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा गाय तस्करी की सूचना मिली थी। जिसके बाद सभी गायों को निजी गोशाला में रखा गया है। लेट होने के कारण कुछ गाय की मौत भी हो गई है। अवैध रूप से गौ तस्करी के लिए ले जा रहे सभी गायों को बंगाल ले जाया जा रहा था। गायों की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश भी देखने को मिला। ग्रामीणों ने पुलिस पर तस्करों के साथ मिले होने का आरोप भी लगाया है। 

Post Top Ad -