जमुई : डीएम बोले - कुपोषण के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता मजबूत हथियार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 26 सितंबर 2022

जमुई : डीएम बोले - कुपोषण के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता मजबूत हथियार


जमुई (Jamui), 24 सितंबर : डीएम अवनीश कुमार सिंह ने राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत समाहरणालय परिसर से पोषण जागरूकता रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया।


      डीएम ने इस अवसर पर कहा कि कुपोषण के खिलाफ जारी लड़ाई में जागरूकता मजबूत हथियार है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए उचित पोषण जरूरी है। कुपोषण को जड़ से मिटाने के लिए सामुहिक प्रयास किया जाना चाहिए। इसमें सेविका , सहायिका , आशा , एएनएम और महिला पर्यवेक्षिका को निष्ठा के साथ कार्य करने की जरूरत है। 


उन्होंने जिला में कुपोषण में कमी आने की बात - बताते हुए कहा कि इस दिशा में अच्छा काम हो रहा है , फिर भी जिला प्रशासन इसे चुनौती के रूप में लेती है। जिला में एक भी बच्चा कुपोषित न रहे , इसके लिए सटीक रूपरेखा बनाई जा रही है। पोषण रथ इसी का द्योतक है। यह रथ आमजनों को पोषण के लिए जागरूक करने के साथ कुपोषण के दुष्प्रभाव से वाकिफ कराएगा। 


     डीएम ने कुपोषण के खात्मे के लिए जारी मुहिम को अमलीजामा पहनाने के लिए अन्य संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी जन आगे आएं और इस कोढ़ को दूर भगाएं। उन्होंने इस संदर्भ में गोद भराई दिवस , अन्नप्राशन दिवस , गर्भावस्था में उचित खानपान एवं क्षेत्रीय भोजन से संबंधित महत्व को व्यापक स्तर पर प्रचारित किए जाने का संदेश दिया। 


    जिलाधिकारी ने पोषण से संबंधित प्रचार वाहन को पोषण माह के दरम्यान समाज के सभी लोगों तक पहुंचने और उन्हें जागरूक करने पर बल देते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी इस दिशा में चौकन्ना रहें ताकि सरकार की योजना चरितार्थ हो सके।


    आईसीडीएस के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ,  सीडीपीओ एवं अन्य कर्मी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Responsive Advertisement